पहले दिन 1.25 लाख करोड़ स्वाहा... ट्रंप के टैरिफ से पहले बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का

Updated on 01-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। 11.41 बजे सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक गिरावट के साथ 76,300 अंक से नीचे आ गया जबकि निफ्टी 23,250 से नीचे आ गया। ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट आई है। निफ्टी आईटी, रियल्टी, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 से 3 फीसदी गिरावट आई है। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1.25 लाख करोड़ की गिरावट आई है और यह 411.62 लाख करोड़ रुपये रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आने वाले टैरिफ (टैक्स) को लेकर बाजार में चिंता है। सेंसेक्स में इन्फोसिस, TCS और HCL टेक जैसी IT कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। साथ ही बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन में भी गिरावट आई। हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इनमें इंडसइंड बैंक, M&M, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और NTPC शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2025
नई दिल्‍ली: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया जारी किया है। फर्म ने दिसंबर 2025 के लिए बीएसई सेंसेक्स का टारगेट घटा दिया है। हालांकि, उसका…
 16 April 2025
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 1,578 अंक उछल गया था, जबकि निफ्टी 500 अंक के फायदे में…
 16 April 2025
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट करने वाली बड़ी कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसका नाम है यूपीआई सर्कल (UPI Circle) है। इससे लोग अपने परिवार और भरोसेमंद लोगों के लिए…
 16 April 2025
नई दिल्ली: देश में पहली बार चलती ट्रेन में एटीएम लगाया गया है। इसका ट्रायल सफल रहा। यह एटीएम नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एक AC…
 16 April 2025
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस की तरफ देखते हैं। लेकिन भारत में जब पहली रेलगाड़ी चली थी तो उस समय 14 डिब्बे…
 16 April 2025
नई दिल्ली: कश्मीर में दौड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से कश्मीर पर चलनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
 16 April 2025
मुंबई: शेयर बाजार में जितनी गिरावट और मंदी आनी थी, आ चुकी है। अब नया बुल मार्केट यानी तेजी का दौर शुरू होगा। बीच-बीच में कुछ झटकें आएंगे, लेकिन अनुमान…
 16 April 2025
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (BTA) को लेकर अच्छी खबर है। दोनों देश जल्द ही इस पर बातचीत शुरू करने वाले हैं। उम्मीद है कि मई के…
 14 April 2025
नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही कंज्यूमर गुड्स कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। कंपनियां छोटे पैकेट पर बड़ा दांव लगा रही हैं। खासकर 10 रुपये वाले पैकेट पर। टाइम्स ऑफ…
Advt.