टाटा ग्रुप की मुश्किल बना 37 साल पुराना मामला, अब टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन ने भी कर दी जांच की मांग

Updated on 13-06-2026 12:29 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में 37 साल पुराना एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला 1989 में शेयरों के ट्रांसफर से जुड़ा है। इस मामले में महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को कुछ दिन पहले शिकायत की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि करीब चार दशक पहले नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट से टाटा संस लिमिटेड के 833 शेयरों के ट्रांसफर में गड़बड़ी हुई थी। अब टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने भी इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंह ने 10 जून को महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी जांच से टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज में जनता का भरोसा बहाल करने और उनकी विश्वसनीयता तथा प्रतिष्ठा बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लिखा, 'सर रतन टाटा ट्रस्ट और नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के तौर पर, मुझे लगता है कि इन शेयरों के ट्रांसफर की कानूनी वैधता और औचित्य, दोनों की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करना मेरा कर्तव्य है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।'

हितों का टकराव

नोएल टाटा ने सवालों का जवाब नहीं दिया। चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। हालांकि टाटा ट्रस्ट्स ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया लेकिन सिंह का कहना है कि ट्रांजैक्शन के बारे में विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। सिंह ने कहा कि इन आरोपों से यह चिंता भी पैदा होती है कि शेयरों का फायदा आखिरकार नवल टाटा के परिवार के सदस्यों को मिला, जिनमें से कुछ अभी भी टाटा ट्रस्ट में अहम पदों पर हैं।उन्होंने कहा कि वह किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन यह हितों के टकराव का मामला हो सकता है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, नवल टाटा के बेटे हैं। 4 जून को महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि लगभग चार दशक पहले नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट से स्वर्गीय नवल एच टाटा को 833 टाटा संस शेयरों के ट्रांसफर में गड़बड़ी हुई थी।

क्या है मामला?

वकील कात्यायनी अग्रवाल के जरिए याचिककर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े ने आरोप लगाया कि शेयर ट्रांसफर 18 जनवरी 1989 को हुआ था, जो नवल टाटा के ट्रस्टी पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते बाद हुआ। शिकायत में कहा गया है कि यह ट्रांसफर पब्लिक ट्रस्ट से जुड़े नियमों के मुताबिक नहीं था।

टाटा ट्रस्ट ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि ये आरोप एक दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित अभियान का हिस्सा हैं। इसका मकसद उस संस्था को बदनाम करना है जो 130 से ज्यादा साल से देश में चैरिटी गतिविधियों में लगी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
Advt.