सुकमा में जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूकता रथ रवाना

Updated on 24-08-2026 12:59 PM

सुकमा। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शनिवार को विशेष जागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सुकमा से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ना है।

   जागरूकता रथ के माध्यम से मिशन वात्सल्य, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर और मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना सहित विभाग की प्रमुख योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों तक सरल भाषा में पहुंचाई जाएगी।

  कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए महिला बाल विकास अधिकारी  रितीश टंडन, नगरपालिका अध्यक्ष  हूँगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, जनपद पंचायत सुकमा की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेड्डी, पार्षद उर्मिला मंडावी और रमेश कर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

   अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभकृयही इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जागरूकता रथ सुदूर गांवों तक पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और परिवारों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर  कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
 25 August 2026
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
 25 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
 25 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
 25 August 2026
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
 25 August 2026
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
 25 August 2026
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
 25 August 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
 25 August 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…
Advt.