जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने देश में बटोरी सुर्खी

Updated on 19-04-2025 12:00 PM

मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का  12 वां नेशनल रिव्यु कॉन्फ्रेंस  एवं 8 वां नेशनल लेवल मॉनिटरिंग कमिटी 18 और 19 अप्रैल को कोवालम, केरल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मोहला-मानपुर जिले को ओवरऑल परफॉरमेंस ऑन इम्प्लीमेंटेशन ऑफ प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने यह अवार्ड प्राप्त किया है।

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नवीन जिला है। यह जिला पूर्ण रूप से कृषि पर आधारित जिला है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए खरीफ फसल हेतु धान सिंचित एवं धान असिंचित फसल अधिसूचित किया गया था। इसी प्रकार रबी फसल के अंतर्गत चना, गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, राई, सरसों एवं अलसी फसल अधिसूचित किया गया था। कलेक्टर के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बेहत्तर क्रियान्वयन होने से जिले में बड़ी संख्या में कृषकों ने योजना अंतर्गत पंजीयन कराया था। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए बेहत्तर प्रचार-प्रसार के साथ ही किसानों को योजना का भली भांति लाभ से अवगत कराने के चलते यह पुरस्कार जिले के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
 20 April 2025
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
 20 April 2025
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
 20 April 2025
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
 20 April 2025
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
 20 April 2025
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…
Advt.