पावरबैंक के चलते भारतीय महिला 8 घंटे हिरासत में रहीं:US एयरपोर्ट की घटना

Updated on 09-04-2025 02:17 PM

भारतीय बिजनेसमैन श्रुति चतुर्वेदी ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका में पुलिस और FBI ने उन्हें एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक हिरासत में रखा। इसकी वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई। श्रुति ने X पोस्ट में आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर एक पुलिस अधिकारी ने कैमरे के सामने उनकी फिजिकली जांच की।

श्रुति के मुताबिक अलास्का के एंकोरेज एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों को उनके हैंडबैग से एक पावर बैंक मिला था, जिसे उन्होंने संदिग्ध माना। पूछताछ के दौरान उन्हें 8 घंटे तक टॉयलेट भी नहीं जाने दिया।

'चायपानी' नाम से पब्लिक रिलेशन फर्म चलाने वाली श्रुति चतुर्वेदी ने कहा-

QuoteImage

कल्पना कीजिए कि पुलिस और FBI आपको 8 घंटे तक हिरासत में रखे। छोटी मोटी चीजों के बारे में पूछताछ की जाए, कैमरे के सामने एक पुरुष अधिकारी आपकी फिजिकली जांच करे, गर्म कपड़े, मोबाइल, पर्स छीन लिए जाएं, ठंडे कमरे में रखा जाए, टॉयलेट का इस्तेमाल करने या एक कॉल करने की भी परमिशन न दी जाए, आपकी फ्लाइट छूट जाए- यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट की सिक्योरिटी टीम को आपके हैंडबैग में रखा पावरबैंक संदिग्ध लग रहा था।

QuoteImage

फ्लाइट में ट्रैवल करते वक्त किन बातों की सावधानी रखें...

फ्लाइट में ट्रैवल करने को लेकर हर देश में अलग अलग नियम होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ कॉमन रूल्स और रेगुलेशन होते हैं जिन्हें आम तौर पर फॉलो किया जाता है।

फ्लाइट में लगेज को लेकर अलग-अलग नियम

हर एयरलाइन के लगेज को लेकर अलग-अलग दिशा-निर्देश होते हैं। सभी यात्रियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। आमतौर पर दो तरह के लगेज होते हैं, पहला केबिन बैग, जिसे आप अपने साथ अंदर ले जा सकते हैं और दूसरा चेक-इन बैग, जिसे एयरलाइन काउंटर पर जमा किया जाता है। ये यात्री को फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट पर मिल जाता है।

दोनों तरह के लगेज के वजन अलग-अलग होते हैं, जो कि टिकट पर लिखे होते हैं। अगर आपका सामान निर्धारित वजन से ज्यादा है तो इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

फ्लाइट में एक यात्री 7-10 किलो सामान ले जा सकता है

फ्लाइट में आप हैंड बैग में 7-10 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। कुछ एयरलाइन्स में फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों को करीब 10 किलो तक का बैग ले जाने की अनुमति होती है।

वहीं चेक इन बैग में 15-30 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। हालांकि हर एयरलाइन्स की अपनी पॉलिसीज होती हैं। इसलिए यात्रा से पहले एक बार उसे जरूर चेक करें।

फ्लाइट में क्या सामान ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

फ्लाइट में सामान ले जाने को लेकर हर एयरलाइन के अपने-अपने नियम होते हैं। लेकिन कुछ सामान्य दिशा-निर्देश हैं, जो अधिकतर फ्लाइट्स पर लागू होते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
 18 April 2025
सना: अमेरिकी सेना ने यमन में हूतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हमला बोला है। यमन के रास ईसा तेल बंदरगाह पर किए गए अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम 38…
 18 April 2025
लंदन: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 120 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह पर जीवन को लेकर एक अभूतपूर्व खोज की है, जो आने वाले समय में एलियंस को लेकर हमारी सोच को बदल सकती है।…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच संभावित टैरिफ डील…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा सौदा करने जा रहे हैं। जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमेरिका को इस…
 18 April 2025
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को 15 साल बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत हुई। इस दौरान बांग्लादेश ने कई अनसुलझे मुद्दे उठाए। बांग्लादेशी विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन…
 17 April 2025
ब्रिटेन में अब ट्रांसजेंडर को महिला नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महिला होने की कानूनी परिभाषा पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जो जन्म से महिला…
 17 April 2025
भारत हथियार खरीदने वाले देशों को सस्ते और लंबे समय तक के कर्ज देने की पेशकश कर रहा है। टारगेट वे देश हैं, जो अब तक रूस से हथियार खरीदते…
Advt.