नेशनल हेराल्ड मामला:कांग्रेस ने ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने का किया विरोध, भाजपा ने किया पलटवार

Updated on 17-04-2025 01:13 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ईडी दफ्तर पिंजरे में प्रतीकात्मक तोता लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन के साथ ही पिंजरे में रखा तोता भी भेंट किया। भोपाल में ईडी का ऑफिस बीएसएनएल परिसर में ​है।

यहां ईडी ऑफिस के बोर्ड को पुलिस ने कांग्रेसियों के पहुंचने के पहले ही बैनर से ढक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बोर्ड से बैनर हटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। पुलिस ने मेन गेट बंद कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारी ईडी ऑफिस के बाहर तेज धूप में सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। पटवारी ने ईडी की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि भाजपा नेशनल हेराल्ड को लेकर पिछले 5 साल से माहौल बना रही है। विपक्ष को दबाने की साजिश रच रही है।

विपक्ष के 36 चुनिंदा नेताओं पर ईडी का दुरुपयोग किया गया, किसी पर दोष साबित नहीं हुआ, लेकिन 70 फीसदी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुआ। लेकिन कुछ स्थानों पर कार्यकर्ता सही जगह की तलाश में भटकते दिखाई दिए। इंदौर में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस को ज्ञापन दे दिया।

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल स्थित ईडी के जोनल कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर पटवारी पिंजरे में प्रतीकात्मक तोता लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे थे।

सीएम बोले- गलती छिपाने के लिए किया गया प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन चोरी और सीनाजोरी की मिसाल: वीडी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को चोरी और सीनाजोरी की मिसाल बताया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ, छल, कपट की राजनीति करती है। इसलिए भ्रष्टाचार छुपाने और गांधी परिवार को बचाने ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला 2012 में जब उजागर हुआ, तब यूपीए की सरकार थी। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ही जांच और केस दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि चार्जशीट में नाम आना कानूनी मसला है, ना कि राजनीतिक।

इसलिए कांग्रेस को राजनीति करने की बजाय अदालत में जबाव देना चाहिए और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने से बाज आना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मोटी चमड़ी की पार्टी है। खुद ही गलतियां करती है और फिर ईडी कार्यालय के बाहर धरना देती है। संविधान की दुहाई देती है जिसने खुद की सरकारों में संविधान में कई बदलाव कराए हैं।

राजनीतिक पार्टी प्राइवेट कंपनी को कैसे दे सकती है लोन

शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के धन से स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार की संपत्ति हड़पी गई है और इसे काले धन को सफेद करने का माध्यम बनाया गया। इसे नेहरू खानदान की जागीर बताने वालों को पता होना चाहिए कि हेराल्ड में 5 हजार शेयर होल्डर थे।

2008 में इसे बंद कर 90 करोड़ रुपए का कांग्रेस ने लोन दिया। इसके बाद इसे यंग इंडिया नाम की कंपनी को ट्रांसफर कर दिया जिसके 38-38% शेयर सोनिया और राहुल गांधी के पास थे। आखिर कांग्रेस एक राजनैतिक पार्टी है और किसी प्राइवेट कंपनी को लोन कैसे दे सकती है? और इसके शेयर कैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.