सुकमा में विकास को नई रफ्तार

Updated on 22-04-2026 02:11 PM

सुकमा। जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अमित कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सीईओ  मुकुन्द ठाकुर भी उपस्थित थे।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन (बिहान) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति को लेकर बताया गया कि वर्ष 2024-26 के लिए जनपद पंचायत छिंदगढ़, कोंटा एवं सुकमा हेतु 29,364 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 27,237 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रथम किश्त के बाद 14,775 आवासों की प्लिंथ स्तर तक जियोटैगिंग पूर्ण कर ली गई है तथा 6,809 आवासों का निर्माण पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की गई है, साथ ही पंचायत कैफे एवं शाला भवनों के समीप सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों का गठन तेजी से किया जा रहा है। विशेष रूप से ‘नियद नेल्लानार’ पहल के तहत कोंटा विकासखंड के ग्राम सामसेट्टी में महिलाओं द्वारा छिंद (खजूर) के रस से गुड़ निर्माण का नवाचार शुरू किया गया है, जिससे प्रति परिवार 6,000 से 7,000 रुपये तक अतिरिक्त मासिक आय की संभावना बन रही है। इसके साथ ही ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 8 वाहनों की व्यवस्था कर आजीविका गतिविधियों को मजबूत किया जा रहा है। बैठक में पंचायत भवन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र तथा पीडीएस भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी सुशासन तिहार को लेकर व्यापक तैयारी करते हुए सभी योजनाओं में तेजी लाने और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.