पूर्व मंत्री दीपक जोशी के नाम पर व्हाट्सएप पर बनाया आपत्तिजनक ग्रुप, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की साजिश

Updated on 17-06-2026 01:02 PM

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सएप पर उनके नाम से आपत्तिजनक ग्रुप बनाकर संपादित (मार्फ) तस्वीरें साझा की गईं और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर पुलिस और साइबर सेल से शिकायत की गई है।

इसके साथ ही डीजीपी को भी कार्रवाई के लिए आवेदन लिखा है। जानकारी के अनुसार, दीपक जोशी की पत्नी पल्लवी राज सक्सेना जोशी, निवासी वाइसराय कालोनी शाहपुरा ने मंगलवार रात शाहपुरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिवार की छवि खराब करने, अभद्र सामग्री प्रसारित करने और धमकी देने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं।

इससे पहले दीपक जोशी भी साइबर सेल में आवेदन देकर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। शिकायत में बताया गया है कि 30 मार्च से एक वाट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है, जिसमें उनके नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, ग्रुप में कुछ संपादित तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें आपत्तिजनक शब्द लिखकर उन्हें वायरल करने का प्रयास किया गया।

शिकायत में शिखा मित्रा और नम्रता जोशी के नाम शामिल हैं, जो कि स्वयं को दीपक जोशी की पूर्व पत्नी बताती हैं। उनके साथ ग्रुप में महेंद्र उर्फ बबलू जाट, संजय मुकाती व अन्य लोग भी ग्रुप में शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर एंगल सहित सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.