'फाइटर एसेट्स' का कोई स्थाई बंटवारा नहीं होगा, विदेशी मॉडल की नकल नहीं करेंगे; IAF चीफ एपी सिंह का बड़ा बयान

Updated on 26-10-2026 11:53 AM
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एपी सिंह ने एक बार फिर से थिएटराइजेशन योजना पर राय दी है। रविवार को एक साक्षात्कार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना लड़ाकू संपत्तियों को भौगोलिक आधार पर स्थायी रूप से बांटने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने विदेशी मॉडलों की नकल करने के बजाय, भारत की विशिष्ट सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप एक ढांचा तैयार करने की वकालत की।

सामाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि थिएटराइजेशन का मुख्य सिद्धांत यह होना चाहिए कि जहां जरूरी हो वहां सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल हो और जहां उचित हो वहां डिसेंट्रलाइज्ड एग्जीक्यूशन हो। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि वायु शक्ति (एयर पावर) सैन्य नतीजों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती है।

'थिएटराइजेशन' आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा सैन्य सुधार

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि इसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेना प्रमुखों द्वारा स्थापित एक संयुक्त ढांचे के तहत अंजाम दिया गया था, जिसमें महत्वपूर्ण संसाधनों का केंद्रीकृत आवंटन और उनका तेजी से पुन: आवंटन निर्णायक साबित हुआ। 2019 में घोषित 'थिएटराइजेशन' योजना को आजादी के बाद भारत का सबसे महत्वाकांक्षी सैन्य सुधार माना गया है। इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं को एक साथ लाकर उनके बीच बेहतर तालमेल और कार्यक्षमता स्थापित करना है।

दुनिया में हाल के संघर्ष ने वायु सेना की ताकत को साबित कर दिया

वायु सेना प्रमुख ने आगे कहा कि दुनिया भर में हाल के संघर्षों ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि हवाई ताकत सैन्य नतीजों को कितनी निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि हवाई ताकत को किस तरह व्यवस्थित किया जाए, यह सवाल इतना महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने इस परियोजना के लिए IAF का दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए कहा कि हम लड़ाकू संसाधनों को भौगोलिक आधार पर स्थायी रूप से बांटने की कवायद के रूप में नहीं देख रहे हैं। IAF संयुक्त कार्यप्रणाली (जॉइंटनेस) और एकीकरण (इंटीग्रेशन) के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.