वाशु भारद्वाज, रायपुर: रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज उत्सव में NIF Global Bhilai ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर संस्थान द्वारा तीन दिनों तक स्टॉल लगाया गया, जिसमें फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक गारमेंट्स का प्रदर्शन किया गया।
स्टॉल पर प्रदर्शित विद्यार्थियों के डिजाइन्स और गारमेंट्स को आगंतुकों द्वारा काफी सराहना मिली। लोगों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, डिजाइनिंग और उनके हुनर की प्रशंसा की।
इस अवसर पर NIF Global Bhilai की सेंटर हेड श्रीमती नेहा गेडाम ने बताया कि स्टॉल पर प्रदर्शित सभी गारमेंट्स संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हैं। इन डिजाइन्स को फैशन डिजाइनिंग फैकल्टी कनक गोदवानी एवं पल्लवी रजक के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
श्रीमती नेहा गेडाम ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए फैकल्टी कनक गोदवानी, पल्लवी रजक एवं पूरी टीम को इस सफल सहभागिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के मंच मिलने से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
तीन दिवसीय राज उत्सव में NIF Global Bhilai की सहभागिता विद्यार्थियों के हुनर, रचनात्मकता और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सराहनीय प्रयास रही।