महाराष्ट्र के बाद बिहार में खेला! राजद की एक जिले की पूरी टीम बीजेपी में हो सकती है शामिल
Updated on
24-06-2026 12:35 PM
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने की संभावना है। हालांकि नाम अभी तक खोला नहीं गया है। लेकिन ये करीब-करीब तय है कि आज बीजेपी राजद को झटका देने जा रही है।बिहार में सियासी हलचल
बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर तेज हलचल है। चर्चा है कि महाराष्ट्र में जिस तरह से बीजेपी ने शिवसेना में सेंध लगाई, कुछ इसी तर्ज पर बिहार में भी हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी किसी भी पार्टी का कोई भी नेता खुल कर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।आखिर वो नेता कौन?
इस बात को लेकर बिहार के पॉलिटिकल कॉरिडोर में तेज हलचल है। महागठबंधन के एक सूत्र के मुताबिक कुछ नाम हैं जो काफी नाराज चल रहे हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार एक जिले में बनी राजद की पूरी यूनिट ही बीजेपी का दामन थामने जा रही है।शहाबुद्दीन के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध
सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने पूर्व सांसद और दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के गढ़ में ही सेंध लगा दी है। इसको लेकर एक नाम बड़ी तेजी से आगे आया है। हालांकि अभी उस नाम की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि टूट सिवान RJD से होने वाली है। ऐसा होने की सूरत में ये राजद के लिए बड़ा झटका होगा।
सिवान में टूट से राजद को बहुत नुकसान
सिवान में NDA की लहर के बावजूद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट से 2025 में जीत दर्ज की थी। यहां ये भी बता दें कि ओसामा शहाब पाला बदलने नहीं जा रहे हैं। लेकिन जिन नेता का नाम चर्चा में है, वो एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि पूरा माजरा आज यानी बुधवार को साफ हो जाएगा।