अंकिता भंडारी हत्याकांड: दिल्ली के इंडिया गेट पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन, 30 से अधिक हिरासत में

Updated on 19-10-2026 11:30 AM
नई दिल्ली: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की मौत के मामले में कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, उन्हें जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया। प्रदर्शन का आह्वान मोहित डिमरी ने किया था। सुबह से उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से आए लोग पटियाला हाउस के पास जुटने लगे। इसके बाद वे इंडिया गेट पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

'जारी रहेगा आंदोलन'

मोहित डिमरी ने आरोप लगाया कि कथित VIP की भूमिका से जुड़े सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले है। उन्होंने कहा कि किसी को संवैधानिक पद की आड़ में जांच से बचने का मौका नही मिलना चाहिए। इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि दुष्यंत गौतम के इस्तीफा देकर जांच का सामना करने तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल ने भी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष व्यापक करने की बात कही।


राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंकिता भंडारी की मौत के मामले में सामने आए कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो सके। उन्होंने मांग की कि जांच किसी दबाव या प्रभाव के बिना आगे बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए वे राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इंडिया गेट पर ही रोक दिया।

मामले में जवाबदेही तय करने की मांग

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था में भरोसे से भी जुड़ा है। उन्होंने मामले में उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब देने और जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत के मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को कथित धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले…
 19 October 2026
नई दिल्ली: फोन के स्पीकर मोड पर संगीत सुनने या वीडियो देखने वाले लोगों से परेशान होने वाले रेलवे यात्रियों को राहत देने और इस बढ़ते उपद्रव को रोकने के…
 19 October 2026
नई दिल्ली: फ्रांस में राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में महंगाई और शिक्षा क्षेत्र में बजट निवेश को लेकर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह प्रदर्शन अब उपद्रव…
 19 October 2026
नई दिल्ली: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की मौत के मामले में कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति रद्द करने की मांग…
 19 October 2026
नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली विपक्ष के साझा अभियान के लिहाज से अहम है। इससे पहले विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची के…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारत में खासतौर से पंजाब में अधिकतर गैंगस्टर और गुंडे इन दिनों दुनिया में अवैध हथियार बनाने वाले सबसे बड़े बाजारों में से एक पाकिस्तान के 'दर्रा आदम…
 18 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग की है। दोनों तिहाड़ जेल में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।CJP की कानूनी टीम…
 18 October 2026
बाहर बारिश हो रही थी। कोई भी बाहर नहीं जाना चाहता था। बारिश से बचने के लिए एंट्री गेट पर खड़े लोग अंदर आने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़…
 18 October 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का शहर के 3 अलग-अलग…
Advt.