जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज

Updated on 27-10-2026 01:43 PM
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब जालंधर में इतनी बड़ी पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। बर्ल्टन पार्क स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

जालंधर के खेल प्रेमियों के लिए 27 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। बर्ल्टन पार्क स्थित नवनिर्मित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को इस नए स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

कप्तानों ने भरी हुंकार

प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को भाग लेने वाली सभी 6 एशियाई टीमों के कप्तानों ने एक प्रेस वार्ता ( की थी। सभी कप्तानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है।

टूर्नामेंट के पहले दिन 3 मुकाबले

  • पहला मैच: दोपहर 1:00 बजे मलेशिया और चीन के बीच
  • दूसरा मैच: दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया के बीच
  • उद्घाटन समारोह: शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक
  • तीसरा (भारत का) मैच: शाम 7:00 बजे भारत और बांग्लादेश के बीच

मोहाली में खेले जाएंगे नॉकआउट और फाइनल मैच

टूर्नामेंट के सभी ग्रुप (पूल) मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसके बाद 4 नवंबर से क्लासिफिकेशन और सेमीफाइनल मुकाबले मोहाली में शुरू होंगे। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (गोल्ड मेडल) मुकाबला 5 नवंबर 2026 को मोहाली में खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.