IMF के सामने कर्ज के ल‍िए ग‍िड़गिड़ाया कंगाल पाकिस्‍तान, दोनों पक्षों में डील, मिलेंगे 1.21 अरब डॉलर

Updated on 08-10-2026 11:48 AM
इस्लामाबाद: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान के आर्थिक प्रोग्राम की समीक्षाओं पर स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट किया है। इससे फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी मिलने पर इस्लामाबाद को 1.21 बिलियन डॉलर की नई फंडिंग मिलेगी। IMF ने कहा है कि इस एग्रीमेंट में पाकिस्तान की 37 महीने की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) की चौथी समीक्षा और 28 महीने की रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) की तीसरी समीक्षा शामिल है। इसे मंजूरी मिलने पर मुश्किल आर्थिक हालात का सामना कर रहे पाकिस्तान को EFF के तहत 1 बिलियन डॉलर और RSF के तहत 210 मिलियन डॉलर मिल सकेंगे। हालांकि फंड जारी होने से पहले समझौते को IMF एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी की जरूरत भी पड़ेगी।

जियो टीवी के मुताबिक, इवा पेट्रोवा की अगुवाई वाली IMF टीम ने हालिया प्रोग्राम समीक्षाओं और 2026 के 'आर्टिकल IV कंसल्टेशन' के तहत 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कराची और इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की। IMF ने कहा कि मजबूत रेमिटेंस के कारण FY26 में पाकिस्तान का करंट अकाउंट मोटे तौर पर संतुलित रहा, जबकि सितंबर के आखिर तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 21.5 बिलियन डॉलर हो गया।

IMF ने सुधार की प्राथमिकता बताई

IMF ने कहा है कि पाकिस्तान के FY27 बजट को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए, जिसमें GDP के 2% के प्राइमरी सरप्लस का लक्ष्य हो ताकि पब्लिक डेट (सरकारी कर्ज) को टिकाऊ तरीके से कम किया जा सके। इसने रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन में लगातार सुधार की भी बात कही, जिसमें रिस्क-बेस्ड ऑडिट, डिजिटल इनवॉइसिंग और थर्ड-पार्टी डेटा का ज्यादा इस्तेमाल शामिल है।

आईएमएफ की ओर से पाकिस्तान से एक आसान और निष्पक्ष टैक्स सिस्टम बनाने का आग्रह भी किया गया है। फंड ने ज्यादा फंडिंग की जरूरत के बीच पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट को मजबूत करने, पब्लिक इन्वेस्टमेंट और प्रोक्योरमेंट की क्षमता को बेहतर बनाने और डेट रोलओवर के जोखिम को कम करने पर जोर दिया है।

स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की बात

IMF के आर्टिकल IV असेसमेंट में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की मांग की है, जिनका मकसद पाकिस्तान की इकॉनमी को ज्यादा वैल्यू वाली गतिविधियों की ओर ले जाना और साथी देशों के साथ प्रोडक्टिविटी के अंतर को कम करना था। फंड ने कॉम्पिटिशन को मजबूत करने, रेगुलेटरी और ट्रेड बैरियर्स को कम करने, प्राइवेटाइजेशन को आगे बढ़ाने, सरकारी कंपनियों के गवर्नेंस को बेहतर बनाने और भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।

RSF के तहत IMF ने कहा कि पाकिस्तान ने पब्लिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग में क्लाइमेट से जुड़ी बातों को शामिल करने और आपदा-जोखिम फैइनेंसिंग को मजबूत करने में प्रगति की है। फंड ने कहा कि पाकिस्तान की रिफॉर्म प्राथमिकताओं में रेगुलेटरी और ट्रेड बैरियर्स को कम करना, प्राइवेटाइजेशन को आगे बढ़ाना, सरकारी कंपनियों के गवर्नेंस को बेहतर बनाना और भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को मजबूत करना भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी की बैठक में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पैदा किया था, अब…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका मिलकर हिंद महासागर में अपनी स्थति मजबूत करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की श्रीलंका , मालदीव और मॉरीशस जैसे क्षेत्रीय देशों…
 08 October 2026
बर्लिन: जनवरी 2007 में जर्मनी में नौ साल के फेलिक्स फिंकबाइनर चौथी कक्षा में थे तो उन्हें क्लाइमेट चेंज ( जलवायु परिवर्तन ) पर प्रेजेंटेशन देना था। इसी पर पढ़ते…
 08 October 2026
इस्लामाबाद: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान के आर्थिक प्रोग्राम की समीक्षाओं पर स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट किया है। इससे फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी मिलने पर इस्लामाबाद को 1.21 बिलियन…
 08 October 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की पकड़ इस तरह कमजोर होती जा रही है कि अब उसे अपने रिटायर्ड हो चुके जवानों को फिर से बुलाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर निर्माण के लिए 'लिविंग' निर्माण सामग्री तैयार की है। इसमें निष्क्रिय रेत को जिलेटिन-आधारित हाइड्रोजेल और इंजीनियर किए गए यीस्ट कोशिकाओं के साथ मिलाया…
 07 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी बुरी तरह से हार सकती है। इस बात से पार्टी में हड़कंप मच गया है और डोनाल्ड…
 07 October 2026
ढाका: भारत के साथ गंगा जल संधि को लेकर बांग्लादेश में नेपाल को शामिल करने की मांग उठ रही है। बांग्लादेश के नदी जल विशेषज्ञ मंजूर ए चौधरी के ने…
 07 October 2026
जेनेवा: पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया और जोर दिया कि पानी…
Advt.