AIIMS भोपाल में कैंसर पीड़ित से बदसलूकी, केबिन से बाहर निकाला; पर्ची फेंककर बोले- नहीं करूंगा इलाज

Updated on 18-07-2026 01:21 PM

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मरीजों से दुर्व्यवहार का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक कैंसर मरीज के परिजनों ने विभाग की महिला डॉक्टर पर मरीज और उनके अटेंडेंट के साथ अभद्र व्यवहार करने, अपमानित करने और इलाज से साफ मना करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस संबंध में एम्स डायरेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

मां का इलाज कराने पहुंचे थे ऑन्कोलॉजी ओपीडी

डायरेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता विशाल पांडे ने बताया कि वह अपनी मां को कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल ऑन्कोलॉजी की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे।
आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टर को इलाज और बीमारी से संबंधित जानकारी देने की कोशिश की, तो डॉक्टर ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा कि इलाज केवल उनके (डॉक्टर के) बताए अनुसार ही होगा।

बिना बात सुने केबिन से निकाला, पर्ची भी फेंकी

शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने मरीज और परिजन की पूरी बात सुने बिना ही उन्हें केबिन से बाहर जाने को कह दिया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर ने गुस्से में इलाज की पर्ची भी फेंक दी और आगे इलाज करने से सीधे इनकार कर दिया।
परिजनों का कहना है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ऐसा संवेदनहीन व्यवहार उनकी मानसिक पीड़ा को और अधिक बढ़ा देता है।

जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

इस पूरे मामले पर एम्स प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। एम्स भोपाल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट विकास गुप्ता ने बताया कि मामले की शिकायत प्रबंधन को मिल चुकी है और इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2027 से चुनाव का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मई-जून में नगरीय निकाय और इसके साथ-साथ पंचायतों के चुनाव होंगे। कांग्रेस नगर निगम और नगर पालिका के…
 18 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी जिले में इसका निरीक्षण किया। यह टनल सीएम डॉ.…
 18 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने शुक्रवार को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि…
 18 July 2026
 भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी की जर्जर बिल्डिंग को तोड़े जाने के बाद से दिनों शवों को घंटों खुले आसमान के नीचे सड़क पर रखना…
 18 July 2026
भोपाल। मानसून पर लगे ब्रेक के चलते गर्मी और उमस से परेशान प्रदेश वासियों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही मानसून धमाकेदार वापसी कर सकता है। मौसम के जानकारों…
 18 July 2026
भोपाल। राजधानी के जगदीशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं…
 18 July 2026
भोपाल। राजधानी में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव भव्य और अनूठे रूप में मानाया जा रहा है। इस्कॉन पटेल नगर द्वारा 18 जुलाई को 13वें भव्य रथयात्रा महोत्सव…
 18 July 2026
भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के छात्रावासों में 80 से अधिक छात्रों के उल्टी, दस्त और फूड पाइजनिंग से बीमार होने के मामले में आखिरकार प्रशासन को…
 18 July 2026
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मरीजों से दुर्व्यवहार का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक कैंसर मरीज के परिजनों ने विभाग…
Advt.