मुख्यमंत्री ने किया पीएम जनमन आवास का अवलोकन

Updated on 22-05-2025 12:21 PM

बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार से पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा, जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्ची मकान में रहने के साथ कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश है। अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया। लहंगू  की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा भूखना पति देसिया के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल गुरुवार को खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंचे। उन्होंने कामधेनु माता के दर्शन कर गौशाला का भ्रमण किया। गौवंशों के लिए निर्माणाधीन…
 23 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…
 23 May 2025
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी नियमित तौर पर…
 23 May 2025
राजनांदगांव।  महापौर  मधुसूदन यादव पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में बच्चों के लिए आयोजित समर कैम्प के समापन समारोह में शामिल हुए। महापौर  मधुसूदन यादव…
 23 May 2025
राजनांदगांव।  राज्य शासन की मंशा के अनुसार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा में 12 ग्राम पंचायतों के लिए सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष…
 23 May 2025
कोरबा । सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण अन्तर्गत बुधवार को विकासखंड कटघोरा के ग्राम नवापारा, विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम गुरसिया और विकासखंड पाली के ग्राम पोंड़ी में समाधान शिविर का…
 23 May 2025
कोरबा।  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम अजगरबहार में आयोजित समाधान शिविर में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त 4740 आवेदनों में 4503 आवेदनों का निराकरण होने की जानकारी…
 23 May 2025
कोरबा। राज्य शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2025“ के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत रामपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाधान शिविर का  आयोजन किया गया।…
 23 May 2025
राजनांदगांव।  सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में आज त्रिवेणी परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के…
Advt.