“बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य दृ जशपुर जिले में स्वास्थ्यकर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम”

Updated on 19-06-2026 11:34 AM

जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग जशपुर तत्वावधान में दिनांक 15 से 17 जून 2026 तक तीन दिवसीय (एक सत्र) उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के चार विकासखंडों कृ कुनकुरी, मनोरा, जशपुर एवं दुलदुला कृ से कुल 300 कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण को चरणबद्ध रूप से आयोजित किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानिन कार्यक्रम से जुड़े जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला/महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों एवं समुदाय स्तर पर कार्यरत प्रमुख स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज के लक्षणों, शीघ्र पहचान, उपचार, परामर्श, फॉलोअप एवं समग्र देखभाल के संबंध में तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था, ताकि बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों को समय पर उचित सहयोग, उपचार एवं सेवाओं से जोड़ा जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के प्रमुख लक्षणों जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन घटना, थकान, भूख बढ़ना तथा बीमारी की स्थिति में समय पर रेफरल की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए नियमित इंसुलिन उपयोग, रक्त शर्करा की निगरानी, संतुलित आहार, स्कूल एवं परिवार का सहयोग तथा आपातकालीन स्थितियों की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है।

प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, अनुभव साझा करने एवं संवाद आधारित सत्रों के माध्यम से विषय की व्यावहारिक समझ विकसित की। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बाल मधुमेह केवल एक चिकित्सीय स्थिति नहीं है, बल्कि इसके सफल प्रबंधन के लिए परिवार, स्कूल, स्वास्थ्यकर्मी और समुदाय की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।

यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जशपुर डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा, डीपीएम राजीव रंजन मिश्रा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ, जानकी भगत ,जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ उदय प्रकाश भगत, जिला एनसीडी सलाहकार डॉ. रूपा प्रधान द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण से जिले में बाल मधुमेह की समय पर पहचान, उपचार से जुड़ाव, नियमित फॉलोअप और सामुदायिक जागरूकता को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से मितानिन कार्यक्रम, ब्भ्व् एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ग्राम स्तर तक बाल मधुमेह से संबंधित संदेश पहुंचाने तथा संभावित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम की निरंतरता में आगामी समय में बाल मधुमेह एवं अन्य गैर-संचारी रोगों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, रोगी सहायता समूह बैठकें, सामाजिक सहयोग शिविर एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जशपुर जिले में बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों को समय पर पहचान, उपचार, परामर्श और निरंतर सहयोग उपलब्ध कराते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की जा सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.