
सुखदेव भगत एक दिन पहले जगदलपुर पहुंच चुके हैं। उनके दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
गीदम नाका पर होगा स्वागत, दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे दर्शन
कांग्रेस मीडिया सेल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस नेताओं का गीदम नाका पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नेता सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से माता दंतेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।
बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ राहुल गांधी के प्रस्तावित दंतेवाड़ा दौरे की तैयारियों पर चर्चा होगी।
बोधघाट प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक
दोपहर 3 बजे हितालकुडुम-सातधार/बारसूर क्षेत्र में बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं की ग्रामीणों से मुलाकात में बोधघाट प्रभावित क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का यह पहला बस्तर दौरा है।