दिल्ली- स्कूल में नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण:चॉकलेट का लालच देकर गलत तरीके से छुआ

Updated on 31-08-2026 12:43 PM

दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो उससे इस बारे में पूछा।

बच्ची ने मां को स्कूल में आने वाले एक ‘बैड अंकल’ के बारे में बताया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी, इसलिए उसके माता-पिता ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी।

CCTV और फोटो दिखाने पर आरोपी की पहचान

24 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने बच्ची को कई लोगों की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए। बच्ची ने इनमें आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान की।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने इसके बाद आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ महीने से स्कूल में कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था।

सीढ़ियों के नीचे ले जाकर करता था गलत हरकत

पुलिस अधिकारी ने बताया, CCTV फुटेज में आरोपी स्कूल परिसर में जेब में चॉकलेट रखकर घूमता दिख रहा है।

आरोप है कि जब बच्ची वॉशरूम गई, तब वह उसके पीछे गया। उसने बच्ची को चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, फोन में आरोपी के कई छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए वीडियो मिले हैं।

पुलिस अब इन वीडियो में दिख रहे दूसरे बच्चों की पहचान करने में जुटी है, ताकि उन्हें जरूरी काउंसलिंग दी जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा…
 31 August 2026
चेन्नेई: तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और टीवीके के नेता आमने-सामने है। इसके पीछे की वजह टीवीके नेताओं की थलपति विजय को देश का अगला पीएम बनाने वाले…
 31 August 2026
टोरंटो, RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी…
 31 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी…
 31 August 2026
दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने…
 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
Advt.