देवदत्त पडिक्कल हुए नर्वस 90s का शिकार, श्रीलंका ए के खिलाफ शतक से चूके
Updated on
04-07-2026 03:29 PM
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन से चूक गए। दूसरे दिन के खेल के बाद 94 रन पर नाबाद लौटे पडिक्कल तीसरे दिन अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। दिन के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका ए के गेंदबाज केशारा नुवांथा ने उन्हें LBW आउट कर भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया।साई सुदर्शन के साथ मिलकर की 182 रनों की बड़ी साझेदारी
श्रीलंका ए के 366 रनों के मजबूत स्कोर के जवाब में उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन 66 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद मैदान पर पडिक्कल और ओपनर साई सुदर्शन का जलवा देखने को मिला। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की विशाल साझेदारी की।