बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

Updated on 16-06-2026 11:51 AM

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) के अंतर्गत दिनांक 14 जून 2026 को खनिज रेत के अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान ग्राम मऊ क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 07 वाहनों को जब्त कर थाना चंदनू की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया। इसी प्रकार जेवरा-कठिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 04 वाहनों को जब्त कर थाना बेमेतरा के सुपुर्द किया गया।खनिज विभाग द्वारा सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित मामलों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये से अधिक की अर्थदण्ड राशि वसूल कर प्रकरणों का प्रशमन किया जाएगा।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जाए तथा ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा राजस्व हानि रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने खनिज कारोबार से जुड़े सभी व्यक्तियों एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे खनिजों का परिवहन केवल वैध अनुमति एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.