पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 15 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे:ग्वालियर में कोचिंग क्लासेस का उद्घाटन करने पहुंचे थे, 2nd फ्लोर पर झटके से रुकी

Updated on 13-10-2026 01:41 PM

ग्वालियर में सोमवार शाम पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंस गए। वे जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। करीब 10 से 15 मिनट बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

जयेंद्रगंज में नई ब्रांच का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, 'ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस' की नई ब्रांच का शुभारंभ लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे। वे शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए।

दूसरे फ्लोर पर झटके के साथ रुकी लिफ्ट

लिफ्ट पहले फ्लोर से ऊपर की ओर बढ़ी और दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण झटके के साथ रुक गई। इससे अंदर मौजूद लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के कर्मचारियों और आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई।

10 से 15 मिनट बाद सुरक्षित निकाला

कर्मचारियों ने तुरंत लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान आयोजक, पूर्व गृहमंत्री के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी परेशान रहे। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

बाहर आने के बाद किया उद्घाटन

लिफ्ट से बाहर आने के बाद डॉ. मिश्रा ने कोचिंग संस्थान का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने इस कोचिंग को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। वहीं, लिफ्ट में फंसने और बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले…
 13 October 2026
आज 13 अक्टूबर को पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। मध्यप्रदेश सरकार उनकी याद में इस साल का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एक्टर रघुवीर यादव को देने जा रही है।…
 13 October 2026
बिजली की आंखमिचौली, गरमाई सियासत मध्य प्रदेश में बिजली की आंखमिचौली फिर शुरू हो गई है। कई जिलों में बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे…
 13 October 2026
ग्वालियर में सोमवार शाम पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंस गए। वे जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने…
 13 October 2026
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा तीसरे दिन दमोह जिले के हटा से रवाना हो गई। इससे पहले, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौरी…
 13 October 2026
मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के मामले में राज्य सरकार आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई…
 10 October 2026
महाराष्ट्र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों को इटारसी में गोवा एक्सप्रेस से उतार लिया गया।ये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव से…
 10 October 2026
रीवा जिले की सिरमौर तहसील के सरई कला और रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर आज कंपनी, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही।…
 10 October 2026
मध्य प्रदेश में मानसूनी विदाई के बाद भी चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ लाइन एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में शनिवार…
Advt.