भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश बना:अंतरिक्ष से ही तस्वीरों को समझकर तुरंत जानकारी भेजेगा; बॉर्डर निगरानी से आपदा तक में मददगार

Updated on 02-10-2026 11:07 AM

भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका एनालिसिस भी स्पेस में ही करेगा। इससे बॉर्डर निगरानी और आपदा में मदद मिलेगी। साथ ही तस्वीरों और डेटा को धरती तक भेजने में लगने वाला समय और खर्च कम होगा।

हैदराबाद की कंपनी टेकमीटूस्पेस का एमओआई-1ए सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन से रात 11:48 बजे लॉन्च किया गया।

कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

अंतरिक्ष में ही डेटा की छंटाई करेगा सैटेलाइट

अभी सैटेलाइट से मिलने वाला डेटा पहले धरती पर भेजा जाता है। इसके बाद उसकी जांच और विश्लेषण होता है। नए सैटेलाइट में यह काम अंतरिक्ष में ही किया जा सकेगा।

कंपनी टेकमीटूस्पेस के सीईओ रौनक कुमार सामंत राय के मुताबिक अगर किसी सैटेलाइट ने 300 जीबी डेटा जुटाया है और उसमें से केवल 5 जीबी जानकारी काम की है तो AI जरूरी डेटा की पहचान करके वही जानकारी धरती पर भेज सकता है। इससे डेटा ट्रांसफर का समय और खर्च कम होगा।

बाढ़ से खेती तक में इस्तेमाल

इस तकनीक का इस्तेमाल बाढ़, जंगलों, फसलों, खनन क्षेत्रों और सीमा या जमीन की निगरानी में किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, बाढ़ की स्थिति में सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता लगा सकता है कि पानी कितने इलाके में फैला है और फिर जरूरी जानकारी ही धरती पर भेज सकता है।

2028 में अंतरिक्ष में डेटा सेंटर की तैयारी

कंपनी ने 2028 में अंतरिक्ष में बड़ा डेटा सेंटर बनाने की योजना भी बनाई है। इसके लिए 100-100 किलो वजन वाले ज्यादा क्षमता के सैटेलाइट भेजने की तैयारी है।

इनमें बड़ी संख्या में ग्राफिक्स प्रोसेसर और करीब 100 टेराबाइट स्टोरेज रखने की योजना है। कई सैटेलाइट को जोड़कर अंतरिक्ष में ही डेटा का विश्लेषण करने की सुविधा विकसित करने का लक्ष्य है।

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ऑर्बिट में ऐसे हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सैनिकों को दुश्मन के हमले से बचाने के लिए किया जा सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
 02 October 2026
भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका एनालिसिस भी स्पेस में ही करेगा। इससे बॉर्डर निगरानी और…
 02 October 2026
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…
 02 October 2026
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…
 02 October 2026
SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें हिरसत में ले लिया गया।प्रदर्शन…
 02 October 2026
कृष्णा कुणाल सिंह, नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने…
 02 October 2026
आज का मौसम 2 अक्टूबर 2026: जाते-जाते मानसून एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने गांधी जयंती…
 02 October 2026
नई दिल्ली: अब भारत सरकार भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई है। देश के तमाम एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। इसमें जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाने…
 01 October 2026
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के…
Advt.