कारगी रोड रेल डिरेलमेंट: 10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य ठेकेदार अब भी फरार

Updated on 15-07-2026 01:45 PM

बिलासपुर। कारगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से इंदौर तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मामले का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना 13 जुलाई को दोपहर करीब 2:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 की लाइन नंबर-3 पर हुई थी, जब मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जांच के दौरान रेलवे अधिकारियों को डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा मिला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जेसीबी बकेट को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारने के बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी आती देख मजदूर भारी बकेट को ट्रैक पर छोड़कर भाग गए, जिससे हादसा हो गया।

आरपीएफ ने कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना, नरहर सिंह उर्फ पिंटू, देवा सिंह, बुद्धू सिंह, छत्रपति मरावी, लोकेश मांडवी, अनुराग मरावी, अभिषेक यादव सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ठेकेदार पवन नायक की तलाश में लगातार कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अंबिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज…
 15 July 2026
सुकमा। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन…
 15 July 2026
धमतरी,  धमतरी जिले के ग्राम बागतराई के निवासी  अशोक कुमार चांद ने यह साबित कर दिया है कि यदि शासन की योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और…
 15 July 2026
बालोद। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई।…
 15 July 2026
जगदलपुर। जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम सागवेल की निवासी…
 15 July 2026
बिलासपुर। कारगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से इंदौर तक विभिन्न…
 15 July 2026
सरगुजा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण…
 15 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री ने…
 15 July 2026
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से…
Advt.