नई दिल्ली: राहुल गांधी ने शिव - पार्वती युक्त अर्धनारीश्वर (आधा पुरुष और आधा स्त्री स्वरूप) की मूर्ति की तस्वीर पोस्ट करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने, बीजेपी-आरएसएस के लोगों को असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष प्रधान मानसिकता वाला बताया है, जिन्हें देश की अध्यात्मिक परंपराओं की रत्ती भर समझ नहीं है। दरअसल, इस तस्वीर में दिखाया गया है कि पार्वती जी शिव भगवान के गोद में बैठे हैं। ऐसे में इस तस्वीर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी और माता सोनिया गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी का जवाब दिया है।
दरअसल, यह पूरा विवाद राहुल गांधी के एक हालिया बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी माता सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि खाने के समय मम्मी, पापा की गोद में बैठती थीं। इस बयान पर भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की थी और मजाक उड़ाया था।
अर्धनारीश्वर की मूर्ति क्यों खास है?

अर्धनारीश्वर की मूर्ति भगवान शिव और माता पार्वती के सम्मिलित रूप को दर्शाती है जो कि ब्रह्मांड में स्त्री-पुरुष की समानता और अविभाज्यता का प्रतीक है। यह स्त्री और पुरुष के बीच प्रेम का प्रतीक है। अर्धनारीश्वर की यह मूर्ति अपनी गहरी दार्शनिक गहराई और शानदार कलात्मक संतुलन के चलते प्रसिद्ध है।
राहुल गांधी ने इससे पहले भी बीजेपी-आरएसएस पर हमला बोला था

राहुल गांधी ने इससे पहले 17 नवंबर को एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है। एक सच्चे हिंदू के नाते, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूँ, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।