बाजार में गिरावट के बीच उछला रिलायंस का शेयर, ब्रोकरेज में लगी टारगेट बढ़ाने की होड़
Updated on
20-07-2026 01:42 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 1,346.25 रुपये तक पहुंचा। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपना पहली तिमाही का रिलज्ट जारी किया था और आज बाजार ने उस पर प्रतिक्रिया दी। जून तिमाही में कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे। मुकेश अंबानी की कंपनी ने सभी बिजनेस ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।रिलायंस का जून तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 25% बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2.48 लाख करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने सभी बिजनेस सेगमेंट में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की। तिमाही के लिए EBITDA सालाना आधार पर 10% बढ़कर 54,067 करोड़ रुपये हो गया।शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें?
मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है और इसे अपना टॉप पिक माना है। नोमुरा ने रिलायंस पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है और इसके टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1,690 रुपये कर दिया है। इसी तरह मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी रिलायंस पर अपनी बाय रेटिंग को दोहराया है और टारगेट प्राइस 1,550 रुपये कर दिया है।