'बांग्लादेश में रिजीम चेंज का इनाम', मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में मिला हिलेरी क्लिंटन अवार्ड, उठे सवाल

Updated on 17-10-2026 11:24 AM
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में हिलेरी रॉडहम क्लिंटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 15 अक्टूबर को वॉशिंगटन डीसी स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक भव्य समारोह में मोहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार दिया। मोहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार ग्रामीण बैंक के प्रयासों के लिए दिया गया। भारत के सेल्फ एंफ्लायड विमेंस एसोसिएशन (SEWA) की निदेशक रीमा नानावटी और टोरी बर्च फाउंडेशन की संस्थापक टोरी बर्च जैसी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

हिलेरी ने की यूनुस की जमकर तारीफ

पुरस्कार प्रदान करने के बाद हिलेरी क्लिंटर ने मोहम्मद यूनुस की तारीफ की। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, मैंने खुद ग्रामीण बैंक के काम को देखा है। जिस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और अपनी सुरक्षा व सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है, वह वाकई अभूतपूर्व है। डॉ यूनुस ने इस नेक पहल की रोशनी केवल बांग्लादेश की महिलाओं तक नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाई है।
इस मौके पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि "मुझे यहां वापस आकर बहुत खुशी हो रही है। आज हमारे 50 वर्षों के काम को मान्यता मिल रही है। आज की दुनिया 50 साल पहले की दुनिया से काफी अलग है।" इस मौके पर यूनुस ने मौजूदा शिक्षा प्रणाली में खामी बताई और कहा कि यह मुख्य रूप से नौकरी खोजने वाले लोगों को तैयार करती है। उन्होंने ग्रामीण यूनिवर्सिटी खोलने के बारे में जानकारी दी।

बांग्लादेश में रिजीम चेंज का इनाम

अमेरिका में मोहम्मद यूनुस को मिले इस इनाम को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर इसे बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के लिए इनाम बता रहे हैं। विजय पटेल नाम के एक यूजर ने लिखा पश्चिम अपने मोहरे का बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहा है। एक यूजर ने लिखा हिलेरी अपने DS आतंकी यूनुस को अच्छा काम करने के लिए इनाम दे रही हैं।
मोहम्मद यूनुस ने अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उनके शासनकाल में देश के अंदर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी थीं। अंतरिम सरकार में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा न सुनिश्चित करने और कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने के लिए यूनुस की आलोचना होती रही है।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से कनेक्शन

बांग्लादेशी अखबार ब्लिट्ज के एडिटर सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने इसे अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से जोड़ा। उन्होंने X पर लिखा, ट्रंप के विरोधी मोहम्मद यूनुस क्लिंटन फाउंडेशन के प्रमुख दानदाताओं में से एक हैं और क्लिंटन परिवार तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के करीबी सहयोगी हैं। कुछ दिन पहले वे JFK एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर देखे गए थे। अब उन्हें हिलेरी क्लिंटन रॉडहम क्लिंटन अवार्ड लेते देखा गया है। चौधरी ने आगे लिखा, अमेरिका में उनकी मौजदूगी नवम्बर के मध्यावधि चुनावों के समय हुईहै, जहां डेमोक्रेट्स कांग्रेस और सीनेट में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एक नए टॉरपीडो का परीक्षण करने का दावा किया है। ZAM 2.0 नाम की यह टॉरपीडो खुद ही लक्ष्यों का पता…
 17 October 2026
इस्लामाबाद: लद्दाख पर चीन के बयान के बयान के बाद उसके दोस्त पाकिस्तान ने भी बीजिंग के सुर में सुर मिलाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर को…
 17 October 2026
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में हिलेरी रॉडहम क्लिंटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकी की पूर्व…
 17 October 2026
वॉशिंगटन: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर अमेरिका के 6 सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें भारत में चल रहे…
 17 October 2026
न्ययॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति के 81वें सत्र के दौरान भारत ने यूएन की विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) जीना रोमेरो (Gina Romero) के दावों को सिरे से…
 17 October 2026
अबू धाबी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीब नजारा देखने को मिला है। अरब जगत के मीडिया जगत ने कई फुटेज प्रसारित किए हैं, जिसमें इस इलाके में शिपिंग कंटेनरों के पास…
 17 October 2026
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: हेग स्थिति मध्यस्थता न्यायालय (CoA) ने 31 अगस्त को सिंधु जल संधि (IWT) पर पाकिस्तान के पक्ष में फैसला सुनाया था। उसने कहा था कि सिंधु जल संधि…
 16 October 2026
वॉशिंगटन: भारत में चुनावी प्रक्रिया पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के हालिया बयानों का अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने…
 16 October 2026
रियाद: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दी गई है। सऊदी की अदालत ने दोनों को पवित्र शहर मक्का की एक मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य करने का…
Advt.