'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं, फिर आकांक्षा चमोला के साथ झगड़ा किया और अब काफी दिनों से शिवांगी जोशी को टारगेट कर रही हैं। इस बार तो शिल्पा शिंदे ने हद ही कर दी। उन्होंने शिवांगी की निजी जिंदगी पर कुछ ऐसी भद्दी टिप्पणी कर दी कि यूजर्स ने भी उन्हें खरी-खोटी सुनाई। और तो और सेलेब्स भी भड़क गए हैं और शिल्पा शिंदे को लताड़ा है।Lock Upp 2 में एक टास्क के बाद शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी को एक ही सेल में डाल दिया गया था। इसके बाद से शिल्पा, शिवांगी की कंट्रोलर बन गईं। उन्होंने शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से बात करने से भी रोक दिया, जिसके बाद शिवांगी बहुत रोई थीं। और अब हाल ही के एपिसोड में शिल्पा ने शिवांगी के लिए कहा कि वह जिस भी टीवी शो में जाती है, उसके एक्टर के साथ अफेयर कर लेती है। उसके हर शो के एक्टर के साथ अफेयर रहे हैं। इस बातचीत में शिल्पा शिंदे ने कुशाल टंडन का भी नाम घसीट लिया।शिल्पा का शिवांगी पर अटैक- जिस शो में गई, उसके लड़के के साथ अफेयर
शिल्पा शिंदे जब श्रेया कालरा से बात कर रही थीं, तो शिवांगी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए बोलीं, 'जिस शो में वो गई है, उस शो में उस लड़के साथ अफेयर रहा है। अभी कुशाल टंडन...कितना बड़ा है उससे उम्र में, उसके साथ भी तो अफेयर था उसका।'
शिवांगी पर शिल्पा शिंदे का भद्दा कमेंट
इसके बाद शिल्पा शिंदे और श्रेया ने मिलकर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी का मजाक भी उड़ाया। श्रेया, शिल्पा से कहती हैं कि वह शिवांगी का वॉइसओवर करें, और वो खुद हर्षद का करेंगी। फिर वो शिवांगी की वर्जिनिटी पर कमेंट करती हैं। शिल्पा शिंदे, शिवांगी की एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि यार मैं तो मासूम हूं, मैं तो वर्जिन हूं।विन्नी धूपर ने शिल्पा शिंदे की लगाई क्लास, शेयर किया वीडियो
शिल्पा शिंदे की इसी टिप्पणी पर टीवी स्टार्स भड़क गए हैं। विन्नी धूपर से लेकर जन्नत जुबैर और राजीव अदातिया ने शिल्पा शिंदे पर गुस्सा निकाला है। 'लॉक अप 2' में नजर आ रहे धीरज धूपर की पत्नी विन्नी ने एक वीडियो में कहा, 'श्रेया और शिल्पा मिलकर शिवांगी की वर्जिनिटी से लेकर उसके एक्स बॉयफ्रेंड और लव लाइफ के बारे में बात कर रही थीं। शिवांगी ने श्रेया से कह दिया था कि वह कुशाल के बारे में बात नहीं करना चाहतीं, तो भी श्रेया ने टेक्स्ट मैसेज वाली पूरी कहानी जाकर शिल्पा शिंदे को बता दी। इसके जवाब में शिल्पा कहती है कि ये तो जिस शो में जाती है, इसका अफेयर शुरू हो जाता है। अफेयर होने में गलत बात क्या है? फिर आप मजाक उड़ा रही हो कि मैं तो वर्जिन हूं, मासूम हो और जब भी फिजिकल इंटिमेसी की बात होती है तो ऐसे रिएक्ट करती हो।'वहीं, शिवांगी की दोस्त जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा, 'अजीब बात है कि लोग कैसे किसी को वाकई जाने बिना उसके कैरेक्टर को जज कर लेते हैं। मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं। पता है कि वो कैसी इंसान है और कैसी वेल्यूज हैं उसकी। इसीलिए जब उसके बारे में इस तरह की बातें हुईं, तो मुझे सही नहीं लगा। आप किसी के साथ असहमत हो सकते हैं, या उनकी करनी पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन किसी औरत के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालना एंटरटेनमेंट कभी नहीं हो सकता।'एक्टर राजीव अदातिया ने भी शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया और शिवांगी के बचाव में X पर लिखा, 'शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का मजाक उड़ा रही हैं और उस पर बात कर रही हैं? वाकई? आप वही हैं ना, जिन्होंने एक प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया था? और आप लोगों की वर्जिनिटी पर बात कर रही हैं। थोड़ी समझदारी दिखाओ। शो में तो आप उसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से आई थीं।'