'सूप गाय के पेशाब जैसा', अच्छा खाना नहीं मिला तो रोईं सुनीता आहूजा- गोविंदा मना कर रहा था मत जा

Updated on 06-07-2026 01:41 PM
'लॉक अप सीजन 2' जब से शुरू हुआ है, तभी से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर, श्रेया कालरा और सुनीता आहूजा तक के खुलासों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का तो ऐसा रूप देखने को मिला, जिससे यूजर्स हैरान रह गए। वह शो में बातचीत के दौरान गालियां देती भी दिखीं। लेकिन हाल ही सुनीता आहूजा भावुक हो गईं और रोने लगीं। मेकर्स ने घरवालों को अच्छा खाना नहीं दिया और इसी बात पर वह भड़क गईं और मेकर्स पर गुस्सा निकालती दिखीं। यहां तक कि उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया और घर जाने की जिद करने लगीं।

सुनीता आहूजा ने रात को खाली पेट सो गईं और अगली सुबह भड़कते हुए कहा, 'तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए इतना मरवाओगे कि इंसान भूल जाए क्या है। मेरे को आज ही जाना है यहां से। बस हो गया। मेरे को चीची मना कर रहा था कि मत जा, मत जा। जब-जब उसकी बात नहीं मानी ना, मैं पछताई हूं।'

सुनीता आहूजा भड़कीं- सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा

सुनीता ने फिर खाने की बात पर गुस्सा निकालते हुए कहा, 'क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं। इस सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है। इसमें थोड़ी ***ट भी मिली हुई है।

सुनीता का टास्क से इनकार, कहा- मेरे को घर जाना है

इसके बाद, मेकर्स ने एक टास्क रखा, जिसमें कंटेस्टेंट्स से कुछ सवाल पूछे गए। उनके जवाब देकर वो नाश्ता पा सकते थे। सुनीता ने इस टास्क में हिस्सा लेने से मना कर दिया और कहा कि वह शो छोड़ना चाहती हैं। वह रोने लगीं। राम कपूर ने भी कुछ नहीं खाया था, पर उन्होंने सुनीता को संभालने की कोशिश की। उन्होंने नाश्ता करने से भी मना कर दिया और कहा कि अगर शो छोड़ने का यही एकमात्र तरीका है, तो वह बीमार पड़ना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, 'क्या उन्हें लगता है कि हम कचरा हैं?'

रितेश से बोलीं- एविक्ट कर दो, फिर रो पड़ीं

जब होस्ट रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाने आए, तो सुनीता आहूजा ने उनसे कहा, 'रितेश मुझसे ये गेम नहीं खेला जाएगा। पहले भी मुझे इतनी जोर से लग गया था ना। मुझे जोर से इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा है। तो मैं रिक्वेस्ट कर रही थी कि अगर मुझे शो से एविक्ट कर सकें तो...' इतना कहकर वह रो पड़ीं और रितेश ने उन्हें गले लगाकर हौसला दिया, चुप कराया

सुनीता आहूजा ने 'लॉक अप 2' में हिस्सा लेने की बताई थी ये वजह

वहीं, 'लॉक अप 2' में जाने से पहले सुनीता आहूजा ने 'आईएएनएस' को दिए एक इंटरव्यू में इसमें हिस्सा लेने की वजह बताई थी। सुनीता ने कहा था, 'मैंने नेटफ्लिक्स और एकता की वजह से इस शो के लिए हां कहा। मैं एकता को बहुत पसंद करती हूं और जानती हूं कि वह मेरी बहुत बड़ी फैन है। और मैं नेटफ्लिक्स की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं खुद को जानती हूं। मुझे लगता है कि मैं सभी के साथ दोस्ती करूंगी, खासकर उनके साथ जो ईमानदार हैं, क्योंकि मैं खुद बहुत ईमानदार हूं। मुझे पता है कि मैं सबसे सीनियर कंटेस्टेंट होऊंगी। यह शो 'सच या सजा' पर आधारित है। जो सच नहीं बोलेगा, उसे सजा तो मिलेगी ही।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
अयोध्या जैसे शहर अब आस्था के केंद्र के साथ-साथ रियल एस्टेट निवेश के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। आम पब्लिक ही नहीं, इस शहर में…
 06 July 2026
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली। रीना दत्ता और किरण राव के बाद यह आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर खान…
 06 July 2026
'लॉक अप सीजन 2' जब से शुरू हुआ है, तभी से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर, श्रेया कालरा और सुनीता आहूजा तक के खुलासों…
 06 July 2026
जिस तरह दर्शकों को नितेश तिवारी की 'रामायणम्' के रिलीज होने का इंतजार है, उसी तरह एसएस राजामौली की बिग बजट फिल्म 'वाराणसी' का भी बेसब्री से इंतजार किया जा…
 04 July 2026
इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या होगी कि आमिर खान जहां 61 साल की उम्र में तीसरी शादी कर रहे हैं, वहीं बड़ा बेटा जुनैद 33 साल की उम्र में…
 04 July 2026
एकता कपूर ने अपने शो 'नागिन 7' में AI का इस कदर इस्तेमाल किया था कि दर्शक भड़क गए थे और उन्हें बुरी तरह लताड़ा था। अब कुछ ऐसा ही…
 04 July 2026
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने एक अपैरल ब्रांड की होम डिलीवरी को लेकर गुस्सा निकाला है। साथ ही बताया कि उन्हें लगातार तीसरी बार ऐसे…
 02 July 2026
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लोकप्रिय गीत 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने…
 02 July 2026
अरुण गोविल का नाम जुबां पर आते ही आंखों के सामने उनकी भगवान श्रीराम वाली छवि तैरने लगती है। अरुण गोविल ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत…
Advt.