ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी और इटरनल में सबसे ज्यादा तेजी आई है। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.21 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.41 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टीमीडिया में तेजी रही जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर आज कारोबार के दौरान करीब 18 फीसदी उछल गया। इससे पहले इसमें लगातार चार दिन गिरावट आई थी। कंपनी ने एआई और नए जमाने की टेक्नोलॉजी में उतरने की घोषणा की है। इससे कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 24.84 रुपये पर बंद हुआ था और आज 29.40 रुपये तक चढ़ा।

