बाजारों में नहीं दिखा 'No UPI Day' का असर, दुकानदारों ने एकसाथ खड़े होकर नियम वापस लेने की मांग उठाई

Updated on 03-10-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: UPI से 2000 रुपये के ऊपर भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने से पहले दिल्ली में मार्केट संस्थाओं ने गांधी जयंती पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीरी गेट और सरोजिनी नगर मार्केट में व्यापारी नेताओं ने UPI मशीन को काले कपड़े से ढककर ' No UPI Day ' मनाया। बाजारों में रोजाना की तरह दुकानदार UPI का इस्तेमाल करते दिखे।

दरीबा कलां में आर्टिफिशल जूलरी विक्रेता हर्षित गुप्ता ने बताया कि अभी तो UPI से कितना भी पैसा ले रहे हैं। 15 अक्टूबर से MDR चार्ज लागू होगा। तब देखेंगे कि दुकानदार पर कितना बोझ बढ़ रहा है। मॉडल टाउन दवा विक्रेता कैलाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 'No UPI Day' मनाया।
करोल बाग में अजमल खां रोड पर कुर्ता पायजामा विक्रेता विनोद मोंगा ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक UPI से ही भुगतान करते हैं। अगर अब तक UPI ने जनता और दुकानदारों को फ्री में सेवा दी है, तो अब 0.4% पैसा लेना हक बनता है।

सांकेतिक प्रदर्शन

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन ब्रजेश गोयल और कश्मीरी गेट के प्रधान विनय नारंग ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में दुकानदारों ने एकसाथ खड़े होकर नियम वापस लेने की मांग उठाई। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट के प्रधान अशोक रंधावा ने बताया कि मशीन पर काला कपड़ा डालकर प्रदर्शन किया।


कुछ शॉपकीपर्स ने बाजू में काला कपड़ा बांधा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत गुप्ता और दिल्ली व्यापार महासंघ के प्रेजिडेंट देवराज बावेजा ने कहा कि सरकार फैसले पर पुनर्विचार करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नई दिल्ली: UPI से 2000 रुपये के ऊपर भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने से पहले दिल्ली में मार्केट संस्थाओं ने गांधी जयंती पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीरी गेट…
 03 October 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में G-20 के वाणिज्य एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में यह आरोप खारिज किया कि भारत में कुछ सेक्टरों में…
 03 October 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की शिकायतों और सिस्टम की कमियों पर सख्त रुख अपनाया है। RBI ने बैंकों को अपने…
 03 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मोहिता गुप्ता इंद्रायण की। वह दिल्‍ली से हैं। उन्‍होंने डिमांड और सप्‍लाई के गैप को पहचानकर एक सफल फैशन ब्रांड खड़ा कर दिया है। इसका…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत ने हाल में कई देशों के साथ ट्रेड डील की है। इनका मकसद इन देशों के साथ आपसी व्यापार को बढ़ाना है। 15 साल पहले भारत ने…
 03 October 2026
नई दिल्ली: अमेरिका में फ्यूल की कीमत रेकॉर्ड पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को अपना रिजर्व जारी करने को कहा है। इस बीच चीन ने भी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: अब NPS (नैशनल पेंशन सिस्टम) के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का भी इंतजाम होगा। 'एनपीएस स्वास्थ्य' नाम की नई स्कीम में पेंशन खाते के साथ टॉप अप बीमा भी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, यह जून तिमाही में दर्ज 7.8 प्रतिशत की वृद्धि…
 02 October 2026
सुचिता दत्तायह सुनने में अच्छा लगता है कि भारत की बेरोजगारी दर आधिकारिक रूप से 3.2% है। लेकिन, धरातल पर हालात अलग हैं। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 2024-25 के…
Advt.