नेपाल में फहराया तिरंगा, गाया भारत का राष्‍ट्रगान, गोरखा सैनिकों का वीडियो दिल जीत रहा

Updated on 18-08-2026 06:05 PM
काठमांडू: नेपाल के गोरखा सैनिक दशकों से भारतीय सेना का हिस्‍सा रहे हैं। भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट है और इसमें नेपाल दिलेर गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रही है। अग्निपथ योजना आने के आने के बाद गोरखा सैनिकों की भर्ती रुकी हुई है। नेपाली अब भी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ इस समय नेपाल पहुंचे हुए हैं। इस बीच नेपाल के पोखरा से गोरखा राइफल के रिटायर हुए सैनिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो नेपाल के पोखरा का बताया जा रहा है जहां पर र‍िटायर गोरखा सैनिकों ने भारत का झंडा लहराया और भारत का राष्‍ट्रगान जन गण मन भी गाया।

नेपाल के नागरिक होने के बाद भारतीय झंडे को सलामी देना सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है क‍ि यह वीडियो स्‍वतंत्रता द‍िवस का है लेक‍िन इसकी आध‍िकार‍िक पुष्टि नहीं हो पाई है। नेपाल के भारतीय सेना के हिस्‍सा रहे गोरखा सैनिक भारती झंडे को सम्‍मान दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कारगिल युद्ध लड़ चुके शौर्य चक्र से सम्‍मानित मेजर राकेश ने एक्‍स पर शेयर किया है। इस वीडियो की जमकर तारीफ की जा रही है। असल में साल 1947 में भारत, नेपाल और ब्रिटेन के बीच एक त्रिपक्षीय संधि हुई थी। इसके बाद से नेपाली गोरखा सैनिक भारतीय सेना में शामिल होते रहे हैं।

भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ को मानद रैंक

हाल ही में नेपाल के पोखरा में गोरखा जवानों ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रदर्शन किया है। भारतीय सेना प्रमुख और नेपाली सेना प्रमुख के बीच मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि इसमें गोरखा सैनिकों की भर्ती का मुद्दा भी उठा है। नेपाली अब अग्निपथ योजना के तहत भी भर्ती होने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। जनरल धीरज सेठ को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में यह मानद रैंक प्रदान किया गया।दरअसल, जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किया जाना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत और नेपाल के बीच कायम विशेष सैन्य संबंधों की एक अनूठी और वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इस परंपरा के तहत, भारत और नेपाल एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने-अपने सैन्य जनरल की मानद रैंक प्रदान करते हैं। यह परंपरा दोनों सेनाओं के बीच कायम निकट संबंधों और सैन्य भाईचारे का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।

नेपाल और भारतीय सेना में दोस्‍ती मजबूत

भारतीय सेना के अनुसार, यह पारस्परिक सम्मान केवल समारोह तक सीमित नहीं है। यह दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, पेशेवर सम्मान और सैन्य सौहार्द की संस्थागत अभिव्यक्ति है। समय के साथ दोनों देशों में सैन्य नेतृत्व की कई पीढ़ियां बदलती रही हैं, लेकिन यह परंपरा लगातार कायम रही है। यही वजह है कि जनरल धीरज सेठ को प्रदान किया गया यह सम्मान परंपरा के साथ रणनीतिक निरंतरता का भी प्रतीक है। यह समारोह भारतीय सेना और नेपाली सेना की उस प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है, जिसके तहत दोनों सेनाएं अपने विशिष्ट और ऐतिहासिक सैन्य संबंधों को बनाए रखते हुए आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
 19 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत…
 19 August 2026
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सर विंस केबल ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक स्विंग कंट्री कहा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में सबसे…
 19 August 2026
वॉशिंगटन: चीन के बढ़ते खतरे के बीच अब अमेरिकी सेना भी यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए दक्षिण कोरिया से K9 मोबाइल तोप लेने जा रही है। अमेरिकी सेना एक…
 18 August 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा है कि उनके पड़ोसी देश (भारत) के पास सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का दावा करने…
 18 August 2026
ढाका: बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत दौरे पर आनाकानी कर रहे हैं। तारिक रहमान ने पीएम बनने के बाद पहले चीन की यात्रा की और भारत की आपत्तियों के…
 18 August 2026
काठमांडू: नेपाल के गोरखा सैनिक दशकों से भारतीय सेना का हिस्‍सा रहे हैं। भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट है और इसमें नेपाल दिलेर गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रही है।…
 18 August 2026
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक बयान दिया है। अनवर इब्राहिम ने कहा, नेहरू, सुकर्णो, झोउ एनलाई और न्क्रुमाह का…
Advt.