भारत से जंग पर शहबाज के मुंह से तारीफ सुन गदगद हुए ट्रंप, शेयर किया पाकिस्तानी PM का वीडियो

Updated on 26-09-2026 12:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने के लिए ‘‘समय पर हस्तक्षेप करने’’ को लेकर ट्रंप का आभार जताया था। हालांकि, ट्रंप के भाषण के वीडियो क्लिप को साझा करते हुए उस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ट्रंप ने शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर शरीफ के भाषण का 87 सेकंड का वीडियो क्लिप साझा किया। शरीफ ने पिछले साल मई में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘‘बाहरी आक्रमण’’ करार दिया।

शहबाज ने ट्रंप का जताया शुक्रिया

शरीफ ने दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाने के लिए ट्रंप के ‘‘दृढ़तापूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व’’ तथा ‘‘समय पर हस्तक्षेप’’ को लेकर उनका आभार जताया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समेत आठ युद्ध समाप्त कराने में मदद की।

ट्रंप के अनुसार, शरीफ ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने दक्षिण एशिया में तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने यह भी कहा था कि जिन देशों का उन्होंने उल्लेख किया, उनमें से लगभग सभी ने उनकी भूमिका के लिए उनका आभार जताते हुए पत्र भेजे हैं।

भारत ने खारिज किया ट्रंप का दावा

भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था और पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।

भारत ने ट्रंप के सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने भारतीय सेना में अपने समकक्ष से संपर्क कर संघर्ष रोकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोका गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.