पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा कौन हैं? CEC विवाद पर दिया बड़ा बयान, इंडिया अलायंस खुश होगा!

Updated on 14-10-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: क्या आप पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को जानते हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष के सवालों के बीच लवासा एक बार फिर चर्चा में हैं। CEC विवाद के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है, जो इंडिया अलायंस के लिए खुशी का कारण बन सकता है। तो सवाल उठता है कि आखिर अशोक लवासा के नाम की इतनी चर्चा क्यों हो रही है और वे आखिर हैं कौन?

पहले आपको बताते हैं कि उन्होंने चुनाव आयोग विवाद पर क्या बयान दिया है। पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन आयोग का विवादों में घिरना अभूतपूर्व (जो पहले कभी नहीं हुआ) है। उन्होंने आयोग को जनता का भरोसा फिर से जीतने की सलाह दी और क्रिकेट का उदाहरण दिया।

उठ सकते हैं सवाल

अगर लोगों को लगे कि अंपायर निष्पक्ष नहीं था, तो किसी टीम की जीत पर भी सवाल उठ सकते हैं।
अशोक लवासा, पूर्व चुनाव आयुक्त

आचार संहिता से जुड़ा था मामला

अशोक लवासा सबसे ज्यादा साल 2019 में चर्चा में आए थे। तब वह चुनाव आयुक्त थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से जुड़ा आचार संहिता का मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा था। विपक्ष ने तब आचार संहित के उल्लंघन का आरोप लगाया। बाकी के दो चुनाव आयुक्तों ने इस मामले में पर पीएम मोदी और अमित शाह को क्लीनचिट दे दी।

बैठकों में जाना किया था बंद

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में अशोक लवासा की राय इससे अलग थी। क्लिनचिट का फैसला 2 /1 के बहुमत से पास हो गया। लेकिन उसके बाद से चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने आचार संहिता पर ज्यादातर बैठकों में जाना ही बंद कर दिया। अशोक लवासा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1980 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे। उन्होंने वित्त सचिव और पर्यावरण और वन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण नौकरशाही पदों पर काम किया।

पहले ही दे दिया था इस्तीफा

IAS पद से रिटायर होने के बाद अशोक लवासा ने 23 जनवरी, 2018 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त बनकर कार्यभार संभाला। परंपरा के मुताबिक तो उन्हें अप्रैल 2021 में मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करना था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा करने से पहले ही 31 अगस्त 2020 को इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या नेहा बोरा कांग्रेस का नया युवा चेहरा बन सकती हैं? INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य…
 14 October 2026
नई दिल्लीः रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नेताओं की आपसी बहस अब परिवार के रिश्तों तक पहुंच गई है। बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी…
 14 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे के…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत ने डिफेंस कम्युनिकेशन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम…
 14 October 2026
नई दिल्लीः आसमान में लड़ाकू विमानों की ताकत दिखाने के साथ-साथ भारत ने अपनी मेहमाननवाजी से भी विदेशी वायुसेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास…
 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या आप पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को जानते हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष के सवालों के बीच लवासा एक बार फिर चर्चा में हैं। CEC…
 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
Advt.