ग्रोसरी की तरह हाथोंहाथ मंगा सकते हैं LPG सिलेंडर, इंस्टामार्ट ने HPCL के साथ शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

Updated on 15-07-2026 02:35 PM
नई दिल्ली: अब आप ग्रोसरी आइटम्स की तरह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से एलपीजी सिलेंडर भी मंगा सकते हैं। क्विक कॉमर्सं कंपनी इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत उपभोक्ता अब इंस्टामार्ट के माध्यम से एचपीसीएल का नया 10 किलोग्राम 'एचपी नव्या' कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि एचपी नव्या एक हल्का, जंग-रोधी और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है। इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, छात्रों, कामकाजी पेशेवरों तथा अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त बनाता है।

किसको मिलेगा इसका फायदा?

कंपनी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं के पास पहले से घरेलू एलपीजी कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। इससे छात्र, अविवाहित कामकाजी लोग और छोटे परिवार भी आसानी से इस सेवा का उपयोग कर सकेंगे। यह सर्विस सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू होगी, जहां ग्राहक Instamart ऐप के जरिए सीधे एचपी नव्या सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। साथ ही, वे मौजूदा 5 किलो वाले मेटल एलपीजी सिलेंडर भी ऑर्डर कर पाएंगे।
पहली बार ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए पहचान सत्यापन और प्रूफ-ऑफ-डिलीवरी की प्रक्रिया भी अनिवार्य होगी। Instamart के जरिए किए गए ऑर्डर एचपीसीएल के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के माध्यम से पूरे किए जाएंगे। डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर के प्रशिक्षित कर्मचारी सुरक्षा और रेगुलेटरी नियमों के तहत करेंगे।

अधिकारियों का दावा

इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश झा ने कहा कि इंस्टामार्ट अब केवल किराना सामान तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की आवश्यकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। एचपीसीएल के साथ यह साझेदारी उपभोक्ताओं को एलपीजी जैसी आवश्यक सेवा भी तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से उपलब्ध कराएगी।
एचपीसीएल के निदेशक (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप नवाचार आधारित समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के जरिए एचपीसीएल एलपीजी को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बना रहा है तथा इंस्टामार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाएगा।

ऐप पर कैसे दे सकते हैं ऑर्डर?

कंपनी के मुताबिक, उपभोक्ता इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर 10 किलोग्राम एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर या 5 किलोग्राम मेटल एलपीजी सिलेंडर का चयन कर ऑर्डर दे सकते हैं। पहली बार ऑर्डर करने पर नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाद में रिफिल के लिए डिलीवरी के समय खाली एचपीसीएल सिलेंडर वापस करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
 15 July 2026
नई दिल्ली: एक दशक यानी 10 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार बजट सेगमेंट (सस्ते) के स्मार्टफोन और टीवी की बिक्री में गिरावट आई है। दूसरी तरफ, मिड-रेंज…
 15 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी आई…
 15 July 2026
नई दिल्ली: सरकार की काफी कोशिशों के बाद आईडीबीआई बैंक आखिरकार बिकने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इसके लिए कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के ऑफर…
 15 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। इससे अमेरिका में ब्याज दरों को…
 15 July 2026
नई दिल्ली: अब आप ग्रोसरी आइटम्स की तरह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से एलपीजी सिलेंडर भी मंगा सकते हैं। क्विक कॉमर्सं कंपनी इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ…
Advt.