भोपाल में तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटा:खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताता है आरोपी

Updated on 27-08-2026 12:10 PM
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कोलार रोड पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विशाल पाठक पिता राजेश पाठक निवासी सर्वधर्म सी सेक्टर कोलार रोड के रूप में हुई है। उसने 21 अगस्त को किड्स कैंपस स्कूल के पास अपना जन्मदिन मनाया था। इसी दौरान तलवार लहराते हुए केक काटा और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने की इस हरकत से लोगों में भय का माहौल बन सकता था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर तलवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वह खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। पुलिस वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों और घटनास्थल को लेकर भी जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
 27 August 2026
भोपाल, सीएम डॉ मोहन यादव पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। सितंबर में सीएम सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक चिंतन-मंथन करेंगे। सीएम के निर्देश पर…
 27 August 2026
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26…
 27 August 2026
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…
 27 August 2026
मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को अपनी ही लूटी हुई रकम वापस पाने में एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।केंद्र सरकार के नए…
 27 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र…
 27 August 2026
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और…
 27 August 2026
भोपाल । बैरागढ़ चीचली इलाके में जिलाबदर बदमाश जीतू यादव ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी। आरोपित ने रात करीब तीन बजे अजय बैरागी के घर और कार पर…
 27 August 2026
भोपाल। जो महिलाएं पहली बार ड्रोन देखकर डर गईं, वही अब ड्रोन से खेतों में उर्वरक छिड़ककर 12 लाख रुपये तक कमा चुकी हैं। मांग इतनी है कि कुछ जगह…
Advt.