राजधानी में अब ग्रीन लाइन बसें:इंदौर से उज्जैन, मांडू, भोपाल समेत 5 रूट पर शुरू होगी ई-बस सेवा

Updated on 27-08-2026 12:11 PM
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26 ग्रीन लाइन इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की है।

इन बसों का संचालन ऑपरेटरों को सौंपा जाएगा, जो करीब 8 साल तक बसों का संचालन और रखरखाव करेंगे। बसों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

ग्रीन लाइन सेवा के तहत इंदौर से उज्जैन, मांडू, भोपाल, खरगोन-खंडवा और सेंधवा के लिए बसें चलाने की योजना है। इनका संचालन नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल के तहत किया जाएगा। कंपनी प्रीमियम लेकर ऑपरेटर को रूट आवंटित करेगी।

दूरस्थ शहरों के लिए भी बस सेवा

मुख्यमंत्री परिवहन सेवा के तहत दूरस्थ शहरों के लिए 20 से ज्यादा रूट की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इंदौर से सागर, जबलपुर, शहडोल और बालाघाट समेत अन्य शहरों के लिए भी ऑपरेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

PM ई-बस सेवा के नए रूट भी तैयार

प्रदेश में रोडवेज बसों की तर्ज पर परिवहन सेवा शुरू की जा रही है। इसके तहत इंदौर और उज्जैन संभागों में 170 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी है। इंदौर में सिटी बस सेवा के 14 रूट पर PM ई-बस सेवा शुरू हो चुकी है। अगले महीने से 150 और बसें चलाने की योजना है। इन रूट पर 10 साल तक सेवा संचालन का प्रावधान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
 27 August 2026
भोपाल, सीएम डॉ मोहन यादव पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। सितंबर में सीएम सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक चिंतन-मंथन करेंगे। सीएम के निर्देश पर…
 27 August 2026
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26…
 27 August 2026
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…
 27 August 2026
मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को अपनी ही लूटी हुई रकम वापस पाने में एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।केंद्र सरकार के नए…
 27 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र…
 27 August 2026
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और…
 27 August 2026
भोपाल । बैरागढ़ चीचली इलाके में जिलाबदर बदमाश जीतू यादव ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी। आरोपित ने रात करीब तीन बजे अजय बैरागी के घर और कार पर…
 27 August 2026
भोपाल। जो महिलाएं पहली बार ड्रोन देखकर डर गईं, वही अब ड्रोन से खेतों में उर्वरक छिड़ककर 12 लाख रुपये तक कमा चुकी हैं। मांग इतनी है कि कुछ जगह…
Advt.