नो बॉल से जूझने के बाद भी आकिब नबी छाए, काउंटी क्रिकेट में स्विंग से मचाया कोहराम
Updated on
16-09-2026 01:43 PM
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल की बॉलिंग की। वह सरे की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम की भिड़ंत काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के 64वें मुकाबले में ग्लेमोर्गन से हो रही है। पहली पारी में सरे के गेंदबाजों ने ग्लेमोर्गन को 132 रनों पर ऑलआउट कर दिया।आकिब नबी ने स्विंग में फंसाया
सरे की टीम के लिए आकिब नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर डाले और 4 बल्लेबाजों को आउट किया। ये चारों विकेट प्रमुख बल्लेबाजों के थे। सभी ने नबी की स्विंग पर अपना विकेट गंवाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एशा ट्रिब को आउट किया। इसके बाद नंबर-3 पर उतरे जैक होप बेल और नंबर-4 पर आए कप्तान किरन कार्लसन का विकेट लिया। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज बिली रूट का भी विकेट लिया।नो बॉल से नबी ने 8 रन दिए
10 ओवर के स्पेल में आकिब नबी ने 36 रन दिए। अपने 10 ओवर में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज ने 8 नो बॉल डाले। सर के लिए अन्य तीन गेंदबाज डेनियल वोरैल, मैथ्यू फिशर और टॉम लॉज ने 2-2 शिकार किए। इससे पहले यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में नबी ने सिर्फ दो ही विकेट लिए थे। ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
सरे की टीम 115 रनों पर ऑलआउट
सरे की बैटिंग भी नहीं चली और रोरी बर्न्स की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 115 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में आकिब नबी खाता भी नहीं खेल पाए। जैन उल हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो टिम वान डेर गुगटन को 3 और मीर हमजा को दो विकेट मिले। पहले दिन स्टंप के समय दूसरी पारी में ग्लेमोर्गन ने बिना विकेट खोए 30 रन बना चुकी है। दूसरी पारी में नबी 4 ओवर में दो नो बॉल डाल चुके हैं।