मंत्री सारंग बोले- वक्फ बिल गरीबों को संरक्षण देगा:असदुद्दीन ओवैसी ने जो हरकत की, क्या वह राहुल और प्रियंका को दिखाई नहीं देती

Updated on 03-04-2025 05:20 PM

लोकसभा में वक्फ संबंधी बिल पास होने के बाद सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में कल जो हरकत की है, क्या वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिखाई नहीं दिया कि संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं और सदन में बिल की कॉपी को फाड़ा गया। उन्होंने कहा कि जो बिल पास हुआ है वह किसी कौम के विरोध में नहीं है बल्कि उस वर्ग के गरीब लोगों को संरक्षण देने का सार्थक और सकारात्मक प्रयास है।

मीडिया से चर्चा में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सबकी संपत्ति का विवाद कोर्ट में जा सकता है लेकिन वक्फ बोर्ड का विवाद कोर्ट में नहीं जाएगा। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के अधिकार, कर्तव्य और सीमाएं हैं। ऐसा क्यों हो, इसलिए यह बिल जो लोकसभा में पारित हुआ है, वह किसी कौम या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव का यह सार्थक और अच्छा प्रयास है।

सारंग ने कहा कि ओवैसी ने कल जो हरकत की क्या वह संवैधानिक है। क्या वे यह मानते हैं कि यह पाकिस्तान है? उन्होंने कहा कि यह देश कायदे कानून व्यवस्था और परंपराओं से चलेगा। यह सदन कोई मछली घर नहीं हैं। ओवैसी का बिल फाड़ देना क्या प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को दिखाई नहीं देता कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपनी कुंठा दिखाने और राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बिल फाड़ा गया है। ऐसे लोग विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इनकी राजनीति बंद हो रही है।

भाजपा मुसलमान के विरोध की बात नहीं करती बल्कि गरीब मुसलमानों को संरक्षण देने का काम करती है, इससे यह सुनिश्चित हुआ है। यह कौम के गरीब को संरक्षण देने वाला कानून है। जिस प्रकार से हजारों मुसलमान महिलाओं, पुरुषों ने बिल के समर्थन में नारे लगाए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है, उससे यह साफ है कि बिल कौम के समर्थन में है उसके खिलाफ नहीं है। सारंग ने यह भी कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं वे तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। यदि न्यायपालिका को किसी एक तुष्टिकरण की राजनीति के लिए अलग कर देंगे तो यह सही नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। भोपाल…
 17 April 2025
भोपाल। कांग्रेस नेत्री रहीं सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में थाना टीटी नगर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई खात्मा रिपोर्ट को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक…
 17 April 2025
ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम कमजोर पड़ते ही मध्यप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल में धूप से बचने के लिए छाते निकल गए हैं। वहीं, इंदौर…
 17 April 2025
भोपाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज (17 अप्रैल) भोपाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में रासायनिक औद्योगिक आपदा पर…
 17 April 2025
निशातपुरा इलाके में एक टैक्सी चालक ने वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक को पकड़ कर भीड़ में जमकर पीट दिया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई…
 17 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में भोपाल के डॉ. श्याम अग्रवाल और आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बीच करीबी कारोबारी रिश्तों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।…
 17 April 2025
सीएम डॉ मोहन यादव ने बुधवार को मंडला जिले के टिकरवारा से लाड़ली बहना योजना की क़िस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। सीएम के मंडला दौरे के बाद पीसीसी…
 17 April 2025
पिछले सोमवार यानी 7 अप्रैल को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में एक अहम बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा…
 17 April 2025
भोपाल। मोहन सरकार की दुविधा इन दिनों बढ़ी हुई है। तत्कालीन शिवराज सरकार के समय के एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अधिकारियों के विरुद्ध सीधी…
Advt.