UPI ट्रांजैक्शन पर फीस से रॉकेट बने Paytm के शेयर, 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंची कीमत

Updated on 16-09-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। इससे आज Paytm, MobiKwik और Pine Labs के शेयरों में 7% तक की तेजी देखी गई। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया।

Paytm का शेयर पिछले सत्र में 1,731.10 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,829.35 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 7 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 1,856.50 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। कंपनी का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था और इसका इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। लेकिन कंपनी का शेयर कभी भी इस स्तर तक पहुंच पहुंच पाया। Bernstein ने इसका टारगेट प्राइस 2,200 रुपये रखा है।

दूसरे शेयरों में भी तेजी

इसी तरह BSE पर One MobiKwik Systems का शेयर भी 5% से ज्यादा बढ़कर ₹214 पर पहुंच गया। इसी तरह NSE पर Pine Labs का शेयर लगभग 3% बढ़कर ₹199 प्रति शेयर हो गया। NPCI ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार 15 अक्टूबर से पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करेगी। इसके तहत मर्चेंट्स को ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4% शुल्क देना होगा।

हालांकि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर मुफ्त रहेंगे। पिछले लगभग सात साल में UPI बहुत लोकप्रिय हो चुका है क्योंकि इसमें बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बहुत तेजी से ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने अगस्त में कहा था कि किसी न किसी को तो लागत चुकानी ही होगी। RBI चाहता है कि डिजिटल पेमेंट सुलभ, सस्ता और सुरक्षित रहे, लेकिन साथ ही यह टिकाऊ भी हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.