'तुम आराम से लेटो पहले', घायल छात्रों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी से बड़ी डिमांड
Updated on
26-08-2026 01:12 PM
पटना: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी यादव लगातार एक्टिव हैं। तेजस्वी यादव ने पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उसके अलावा उनकी पार्टी और वे खुद ही आगे बढ़कर छात्रों की मदद कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर छात्रों को भड़काने का भी आरोप लगा। लेकिन तेंजस्वी यादव लगातार छात्रों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अस्पताल पहुंचकर एक घायल छात्र से मुलाकात की और वहां मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया।
तेजस्वी यादव पहुंचे अस्पताल
तेजस्वी यादव ने अस्पताल पहुंचने के बाद कहा कि तुम आराम से लेटो। तुम आराम करो। चक्कर आ जाएगा। उसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने कहा कि आपके आने के बाद ये लोग एक्टिव मोड में आए हैं। अस्पताल वाले। बिहार में वैसा ही है सर। तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में घायल छात्रों से अस्तपाल में मुलाकात की। इमरजेंसी में भर्ती घायलों का घंटों तक उपचार भी नहीं किया गया।
छात्रों से मिले तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा कि देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले सबसे नौजवान प्रदेश बिहार में छात्रों और युवाओं का भविष्य मोदी एंड कंपनी द्वारा बेरहमी से रौंदा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोलियां और लाठियां बरसाई जा रही हैं। पुलिस कार्रवाई को लेकर एक्सीडेंटल सीएम सम्राट चौधरी को तुरंत छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
तेजस्वी यादव को जवाब
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इन बातों को लिखा है, जिस पर नेटिजन्स अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि काश तुम टिकट नहीं बेचते तो आज बिहार में महागठबंधन की सरकार होती। एक यूजर ने लिखा कि जिस व्यक्ति का अपना राजनीतिक वजूद ही वंशवाद के एक्सीडेंट पर टिका हो, जिसके पास योग्यता के नाम पर सिर्फ 9वीं पास का रिपोर्ट कार्ड और 5वीं पास का हो। पिताजी का सरनेम हो। वह जनतंत्र में चुनकर आए नेताओं को एक्सीडेंटल कह रहा है। इसे कहते हैं ज़माने का सबसे बड़ा मज़ाक।
जालंधर, जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…
पटना: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी यादव लगातार एक्टिव हैं। तेजस्वी यादव ने पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उसके…
मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर 2023 में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां उन्होंने कन्हैया और बृजवासी की महिमा के बारे में बताया। तीन साल…
पटना: पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और…
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कृति के विज्ञापन में उनके…
सूर्यापेट, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं।…
अमेठी: प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक सरोकार और निशानेबाजी के मैदान में अचूक सटीक लक्ष्य- ये पहचान है उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और अमेठी के डीएम संजय चौहान की। 15…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है।खड़गे ने कहा कि सरकारी पद जानबूझकर…