5 विदेशी खिलाड़ी जिनका रिलीज होना तय, आईपीएल में फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

Updated on 17-10-2026 11:30 AM
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। मिनी ऑक्शन होने की वजह से सीमित संख्या में ही खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे। हम आपको 5 विदेशी स्टार के बारे में बताते हैं, जिनका रिलीज होना तय दिख रहा है।

ब्लेसिंग मुजरबानी- कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम का हिस्सा बनाया था। मुजरबानी ने दो मैचों में 10.71 की इकोनॉनी से रन दिए। भारत की फ्लैट पिचों पर वह कोई छाप नहीं छोड़ पाए।

एनरिक नॉर्त्जे- लखनऊ सुपर जायंट्स

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में 9 मैच खेले हैं और 8 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी 13 से ज्यादा की है। ऐसे में नहीं लगता कि लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें रिटेन करेगी।

शिमरोन हेटमायर- राजस्थान रॉयल्स

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने में फेल रहे हैं। पिछले सीजन 8 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 78 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 113 और औसत सिरफ 13 का रहा।

लियाम लिविंगस्टोन- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में लियाम लिविंगस्टोन को खरीदा था। दो मैचों में इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने सिर्फ 15 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 60 का रहा। लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे लिविंगस्टोन का रिलीज होना तय दिख रहा है।

ट्रेंट बोल्ट- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का रिलीज होना तय दिख रहा है। बोल्ट पिछले सीजन फॉर्म से जूझ रहे थे। 2026 सीजन में उन्होंने 5 मैचों में करीब 12 की इकोनॉमी से रन देकर सिर्फ दो विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
 17 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है और दोनों टीमों…
 17 October 2026
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…
 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 15 को…
 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
Advt.