म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, अगले महीने होगी शादी, रिसेप्शन की तारीख भी सामने आई

Updated on 17-10-2026 11:33 AM
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को शादी का कार्ड दिया गया है। इसके बाद शादी की तारीख आधिकारिक तौर पर सामने आई। इससे पहले अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे।

तेलंगाना सीएम एक्स हैंडल पर काव्या के माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए शादी की जानकारी दी और बताया कि उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस पोस्ट में लिखा गया, 'सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने सीएम ए. रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

ग्रीस में हो सकती है शादी

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अब तक उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दोनों के परिवार की तरफ से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी ग्रीस में हो सकती है। सीएम रेवंत रेड्डी के पोस्ट से यह भी साफ हुआ कि शादी के कार्ड खास मेहमानों को भेजे जा रहे हैं।

अनिरुद्ध ने पिछले साल शादी से किया था इंकार

2025 में रेडिट पर एक पोस्ट में कहा गया था कि अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके परिवार वाले भी शादी को लेकर बात कर रहे हैं। अनिरुद्ध ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'शादी? हा हा... शांत हो जाओ दोस्तों। अफवाहें फैलाना बंद करो।' इसके डेटिंग की अफवाहें जारी रहीं। इसी साल जून में अनिरुद्ध के चाचा ने इस टीवी इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी होने वाली है। उन्होंने शादी की तारीख नहीं बताई। काव्या की तारीफ में उन्होंने कहा कि वह कोई साधारण लड़की नहीं है। वह काबिल और मेहनती है। उसे बिजनेस की कला पिता से विरासत में मिली है। दोनों को मिलकर संगीत के लिए काम करना चाहिए।

शाहरुख की फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे अनिरुद्ध

अनिरुद्ध ने हाल ही में नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' और रजनीकांत की ' जेलर 2' के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें शाहरुख खान की 'किंग', रजनीकांत की 'धरमन' और कमल हासन की ' इंडियन 3' शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
 17 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है और दोनों टीमों…
 17 October 2026
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…
 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 15 को…
 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
Advt.