न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज, बीसीसीआई ने दो स्क्वाड क्यों चुने? कप्तान भी अलग-अलग

Updated on 17-10-2026 11:28 AM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 15 को सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दो स्क्वाड के घोषणा की है। वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए शुभमन गिल को कमान सौंपी गई है, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। टी20 के कप्तान अय्यर पहली बार वनडे में भारत की कमान संभालेंगे। वहीं ईशान किशन को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

एक सीरीज के लिए दो कप्तान क्यों?

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो स्क्वाड और दो कप्तान चुने जाने की वजह टेस्ट सीरीज है। 15 नवंबर को आखिरी वनडे है और 19 से टेस्ट सीरीज की शुरुआत है। एक दिन खिलाड़ी ट्रैवल करेंगे और ऐसे में टेस्ट की तैयारी के लिए सिर्फ दो ही दिन का समय होगा। यही वजह है कि टेस्ट सीरीज में खेलने वाले चार प्रमुख खिलाड़ी पहले तीन वनडे के बाद स्क्वाड से अलग हो जाएंगे। वे वेलिंगटन जा टेस्ट की तैयारी शुरू कर देंगे।
पहले दोनों टीमों के बीच तीन ही वनडे मैच होने थे। बाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुरोध पर बीसीसीआई 5 मैचों के लिए तैयार हो गई। यही वजह है कि वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच तीन दिन का ही अंतर बना।

वनडे में दो नए नामों की एंट्री

शुभमन गिल वनडे के साथ ही टेस्ट के कप्तान हैं। वहीं श्रेयस अय्यर टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से वह आखिरी दो मैचों में कप्तानी संभालेंगे। गिल के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा सिर्फ शुरुआती तीन वनडे मैचों में ही खेलेंगे। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रवाना होंगे।
अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं लेकिन तीनों चौथे और पांचवें वनडे में भी खेलेंगे।

शुरुआती तीन मैचों के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
चौथे और पांचवें मैच के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
 17 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है और दोनों टीमों…
 17 October 2026
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…
 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 15 को…
 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
Advt.