अडानी के 125 अरब के प्लान ने कर दी निवेशकों की मौज, कई कंपनियों के शेयरों में तेजी

Updated on 10-08-2026 03:13 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रेकॉर्ड खर्च कर रहा है। ग्रुप चालू वित्त वर्ष में लगभग ₹2.1 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य बना रहा है और उसने पांच वर्षों में अपने बिजनेस में लगभग $125 बिलियन के निवेश की योजना बनाई है। इस ग्रुप का बिजनेस पोर्ट्स से लेकर पावर तक फैला है। यही वजह है कि ग्रुप के विस्तार से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर्स, मैन्युफैक्चरर्स और पावर टेक्नोलॉजी सप्लायर्स के ऑर्डर बुक बढ़ रहे हैं और उनके शेयरों में जबरदस्त तेजी आ रही है।

मसलन हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों में पिछले दो साल में 197% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में इस दौरान क्रमशः 152% और 147% की तेजी हुई है। सरकारी कंपनी बीएचईएल का शेयर एक साल में 79% चढ़ा है जबकि और PSP प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 39% तेजी आई है। अडानी ग्रुप के रेकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर से इन कंपनियों को भारी ऑर्डर मिलने की संभावना है।

रेकॉर्ड कैपेक्स

अडानी ग्रुप ने मार्च में खत्म फाइनेंशियल ईयर में कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर ₹1.53 लाख करोड़ खर्च किए। यह किसी भारतीय कॉर्पोरेट के कैपिटल एक्सपेंडीचर पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा सालाना खर्च है। इसमें से लगभग 80% खर्च वेंडर्स के जरिए किया गया। इसमें रियल एस्टेट और दूसरे अनलिस्टेड बिजनेस का खर्च शामिल नहीं है।

अडानी का तरीका Apple के 'एक्सटेंडेड एंटरप्राइज मॉडल' जैसा है। इसमें कंपनी प्रोडक्ट डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर अपना कंट्रोल बनाए रखती है, जबकि स्पेशलिस्ट सप्लायर मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं मुहैया कराते हैं। बदले में सप्लायर्स को इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और बड़े मौकों तक पहुंच मिलती है। अडानी कैपेक्स प्लान कंस्ट्रक्शन, हेवी इंजीनियरिंग और पावर टेक्नोलॉजी सेक्टर में रेवेन्यू पाइपलाइन को बदल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की करेंसी है ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AU$)। वहां का एक डॉलर भारत में 67 रुपये के बराबर है। मतलब कि कोई व्यक्ति वहां यदि साल के एक लाख…
 10 August 2026
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को पूरे दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में जबरदस्त बारिश हुई थी। रिहायशी इलाके ही नहीं, मुख्या मार्गों पर भी बारिश का पानी इतना भर गया कि…
 10 August 2026
नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी (CNG) के इस्तेमालकर्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा…
 10 August 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसी शेयर ने दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला को…
 10 August 2026
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किल बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी दो कंपनियों रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ये…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रेकॉर्ड खर्च कर रहा है। ग्रुप चालू वित्त वर्ष में लगभग ₹2.1…
 10 August 2026
लोकसभा ने हाल में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को हरी झंडी दे दी। इसके बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को फिर…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
Advt.