बाल कटाने के 2700, 355 की कॉफी, ऑस्ट्रेलिया में सालाना 67 लाख रुपये का वेतन भी कम पड़ता है!
Updated on
10-08-2026 03:18 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की करेंसी है ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AU$)। वहां का एक डॉलर भारत में 67 रुपये के बराबर है। मतलब कि कोई व्यक्ति वहां यदि साल के एक लाख डॉलर कमाता है तो यहां की करेंसी में वह 67 लाख रुपये हो गया। आप समझेंगे कि इतने पैसे में तो वह खूब पैसे बचा लेगा। लेकिन, ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में कोई जितना कमाता है, वहां खर्च भी ऑस्ट्रेलियन डॉलर में ही करना पड़ता है। इसलिए बचत के नाम पर थोड़ा ही रहता है।सोशल मीडिया पर समझाया
ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाले करन सिंह गिल ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। उसमें वह बताता है कि आस्ट्रेलिया में उसकी सालाना सैलरी AU$100,000 है। यदि भारतीय रुपये में इसे जोड़ें तो यह 67 लाख रुपये बैठता है। लेकिन वह खर्च भी तो करता है ऑस्ट्रेलिया में ही। वहां भारतीय रुपया नहीं ऑस्ट्रेलियन डॉलर में पेमेंट करना होता है। इसी में सब पैसे खर्च हो जाते हैं। यदि ज्यादा शेखी बघारे तो यह राशि भी कम पड़ेगी।टैक्स और मकान किराया में चला गया आधा
गिल बताते हैं कि उनकी आमदनी में से AU$22,788 तो टैक्स और मेडिकेकेयर लेवी Medicare levy के चले जाते हैं। इतने देने के बचे करीब AU$77,000। इसमें से मकान का वार्षिक किराया AU$26,000 जाएगा। अब बचे करीब AU$51,000।घर-गृहस्थी का खर्चा कितना
वह बताते हैं कि वहां घर-गृहस्थी चलाने में उसके साल में करीब AU$20,000 चले जाते हैं। इनमें किराने का सामान या ग्रोसरी आइटम, ट्रांसपोर्ट, बिजली का बिल, फोन का बिल और बीमा का खर्च शामिल है। इसके बाद उसके पास बचे करीब 31,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर।लाइफस्टाइल भी महंगी
गिल का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में लाइफस्टाइल भी महंगी है। यदि आप कहीं पटरी पर भी एक कॉफी पीते हैं तो 5 ऑस्ट्रेलियन डॉलर देना पड़ता है। भारतीय रुपये में जोड़ें तो यह 355 रुपये का पड़ेगा। बड़ी दुकान में तो यह और भी महंगी है। सामान्य सैलून में बाल कटवाने जाएं तो आपको AU$40 देने पड़ेंगे। भारतीय रुपये में यह 2,700 हो गया। इसी तरह से और भी छोटे-मोटे खर्चे हैं।