लखनऊ और आगरा में 3 रुपये महंगी हुई CNG, अयोध्या-उन्नाव में भी 2 रुपये चढ़े दाम, क्या है नई कीमत?
Updated on
10-08-2026 03:16 PM
नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी (CNG) के इस्तेमालकर्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दामों में ₹3 प्रति किलो का इजाफा किया है। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी के रेट ₹2 प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी हुई नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।अब किस शहर में क्या हैं नए रेट?
ग्रीन गैस के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह ने बताया कि इनपुट कॉस्ट (गैस की लागत) बढ़ने के कारण दामों में यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।- लखनऊ: ₹102 से बढ़कर ₹105 प्रति किलो
- आगरा: ₹102 से बढ़कर ₹105 प्रति किलो
- अयोध्या, उन्नाव व सुल्तानपुर: ₹99.75 से बढ़कर ₹101.75 प्रति किलो
चार महीने में कितनी बढ़ी कीमत?
सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता और कमर्शियल वाहन चालकों का बजट बिगड़ने लगा है। बीते चार महीनों (मई से अगस्त) के आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएनजी के दामों में करीब ₹8.25 प्रति किलो की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है।