अयोध्या के 22 साल के लेफ्टिनेंट सिक्किम में शहीद:हार्टपेशेंट मां को खबर नहीं दी, पिता अमेरिका से रवाना

Updated on 23-05-2025 01:39 PM

अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। तेज बहाव में जवान बहने लगा। यह देखकर शशांक नदी में कूद गए। साथी को तो मौत के मुंह से खींचकर बाहर निकाल लाए, लेकिन खुद जान गंवा बैठे।

22 साल के शशांक का पार्थिव शरीर आज शाम तक अयोध्या पहुंचेगा। कल यानी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। शशांक घर के इकलौते बेटे थे। 2019 में उनका सिलेक्शन एनडीए में हुआ था। पिछले साल उन्हें कमीशन मिला और पहली पोस्टिंग सिक्किम में हुई।

पिता मर्चेंट नेवी में, अमेरिका से इंडिया के लिए रवाना शशांक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र के मझवां गद्दोपुर के रहने वाले थे। शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में हैं और वर्तमान में अमेरिका में तैनात हैं। बेटे की मौत का पता चलते ही वह इंडिया के लिए रवाना हो गए। आज शाम या कल सुबह तक उनके अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा सीधे अयोध्या लाया जाएगा। वहां से सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान तक ले जाएगी।

मां को मौत की खबर नहीं दी गई लेफ्टिनेंट की मां नीता तिवारी की तबीयत अक्सर खराब रहती है। वह हार्ट पेशेंट हैं। उन्हें अब तक बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई है। शशांक की बड़ी बहन दुबई में रहती हैं, लेकिन अभी अयोध्या में हैं। एक-दो करीबी रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं। किसी ने भी मां को बेटे की मौत की खबर नहीं दी।

रिश्तेदारों का कहना है कि पिता के आने के बाद ही मां को बेटे की शहादत के बारे में बताया जाएगा। क्योंकि, मां को पता लगा तो उनको संभाल पाना मुश्किल होगा।

मामा बोले- शशांक में बचपन से दे‌श सेवा का जज्बा था शशांक के मामा राजेश दुबे ने बताया- शशांक पढ़ाई में हमेशा तेज रहा। उसकी प्रारंभिक शिक्षा शहर केजिंगल बेल स्कूल से हुई। 2019 में उसने जेबीए एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उसका सिलेक्शन एनडीए में हो गया। देशसेवा का जज्बा उसमें बचपन से ही था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को चंदा दिलवाने…
 23 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपने लिए कोई वकील नहीं किया है। गुरुवार (22 मई) को हिसार कोर्ट में पेशी के…
 23 May 2025
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जिस नक्सली बसवा राजू का एनकाउंटर किया गया, उसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सल ऑपरेशन की सफलता का जश्न डीआरजी के…
 23 May 2025
अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। तेज बहाव में जवान बहने लगा।…
 23 May 2025
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट ज्योति मल्होत्रा वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में 12 दिन घूमी। यहां वह मुस्लिम लोगों से 'अस्सलाम वालेकुम'…
 23 May 2025
राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिमा की स्थापना 23 मई को होगी। इसे जयपुर में तैयार किया गया है। मूर्ति मकराना के सफेद संगमरमर से बनी…
 23 May 2025
मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों…
 23 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 21 मई को ओलावृष्टि के कारण भीषण टर्बुलेंस (हवा में झटकों) की चपेट में आ गई थी। इस दौरान पायलट ने…
 22 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार शाम खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्रियों में…
Advt.