उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें:मध्य प्रदेश में पेड़ उखड़े, राजस्थान के 19 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

Updated on 23-05-2025 01:33 PM

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीट वेव का रेड अलर्ट भी है।

वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीट वेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीट वेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने और गोवा-महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 60, जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। UP के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 mm बारिश हुई। नोएडा में 80 kmph की स्पीड से हवा चली।

वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है।

राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 kmph) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है।

कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को चंदा दिलवाने…
 23 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपने लिए कोई वकील नहीं किया है। गुरुवार (22 मई) को हिसार कोर्ट में पेशी के…
 23 May 2025
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जिस नक्सली बसवा राजू का एनकाउंटर किया गया, उसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सल ऑपरेशन की सफलता का जश्न डीआरजी के…
 23 May 2025
अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। तेज बहाव में जवान बहने लगा।…
 23 May 2025
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट ज्योति मल्होत्रा वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में 12 दिन घूमी। यहां वह मुस्लिम लोगों से 'अस्सलाम वालेकुम'…
 23 May 2025
राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिमा की स्थापना 23 मई को होगी। इसे जयपुर में तैयार किया गया है। मूर्ति मकराना के सफेद संगमरमर से बनी…
 23 May 2025
मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों…
 23 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 21 मई को ओलावृष्टि के कारण भीषण टर्बुलेंस (हवा में झटकों) की चपेट में आ गई थी। इस दौरान पायलट ने…
 22 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार शाम खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्रियों में…
Advt.