अफगानिस्तान के बाद अब ईरान को साध रहा है भारत:NSA डोभाल की ईरान की सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव से बातचीत

Updated on 20-05-2025 12:21 PM

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने 18 मई 2025 को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव अली अकबर अह्मदियान से टेलीफोन पर बातचीत की।

इस बातचीत में भारत-ईरान रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (INSTC) पर जोर दिया गया।

भारत ने क्षेत्रीय स्थिरता में ईरान की ‘रचनात्मक भूमिका’ की सराहना की और चाबहार प्रोजेक्ट पर सहयोग बढ़ाने में भारत की रुचि व्यक्त की। इस प्रोजेक्ट से भारत, पाकिस्तान को बाईपास करते हुए सीधे सेंट्रल एशिया तक पहुंच बना सकता है।

ईरानी सचिव अह्मदियान ने भी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए चाबहार प्रोजेक्ट के तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर रहा भारत

ईरान के साथ भारत की बातचीत को पाकिस्तान को घेरने के रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खासकर हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव और अफगानिस्तान के साथ भारत के बढ़ते संबंधों के संदर्भ में। पाक चाबहार को अपनी भू-राजनीतिक घेराबंदी के रूप में देखता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बात की थी, जो 1999 के बाद से भारत और तालिबान के बीच पहली बात थी। इससे पहले कंधार विमान अपहरण के समय भारत-तालिबान में बात हुई थी।

पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को टक्कर देगा चाबहार

भारत ने 2016 में ईरान के चाबहार पोर्ट के विकास के लिए 3,750 करोड़ रु. के निवेश की घोषणा की थी। भारत ने 187.5 करोड़ की लागत से 6 मोबाइल हार्बर क्रेन्स और अन्य उपकरणों की आपूर्ति की है।

चाबहार पोर्ट भारत को पाक को बाईपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधी पहुंच प्रदान करता है।

चाबहार को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट की तुलना में भारत के रणनीतिक पोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है। ग्वादर को बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत चीन विकसित कर रहा है। चाबहार पोर्ट से पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को टक्कर देने में मदद मिलेगी।

पाक को डर है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर वह भू-राजनीतिक रूप से अलग-थलग हो सकता है।चाबहार से भारतीय नौसेना की पश्चिमी हिंद महासागर और फारस की खाड़ी में उपस्थिति मजबूत होती है।

क्या है चाबहार पोर्ट और भारत के लिए क्यों जरूरी है

भारत दुनियाभर में अपने व्यापार को बढ़ाना चाहता है। चाबहार पोर्ट इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। भारत इस पोर्ट की मदद से ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के साथ सीधे व्यापार कर सकता है। ईरान और भारत ने 2018 में चाबहार पोर्ट तैयार करने का समझौता किया था।

पहले भारत से अफगानिस्तान कोई भी माल भेजने के लिए उसे पाकिस्तान से गुजरना होता था। हालांकि, दोनों देशों में सीमा विवाद के चलते भारत को पाकिस्तान के अलावा भी एक विकल्प की तलाश थी। चाबहार बंदरगाह के विकास के बाद से अफगानिस्तान माल भेजने का यह सबसे अच्छा रास्ता है।

भारत अफगानिस्तान को गेंहू भी इस रास्ते से भेज रहा है। अफगानिस्तान के अलावा यह पोर्ट भारत के लिए मध्य एशियाई देशों के भी रास्ते खोलेगा। इन देशों से गैस और तेल भी इस पोर्ट के जरिए लाया जा सकता है।

ट्रम्प ने चाबहार पोर्ट को प्रतिबंधों में मिली छूट खत्म की

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट अमेरिका की वजह से काफी प्रभावित हुआ है। अमेरिका ईरान पर दवाब बनाने के लिए प्रतिबंधों की धमकी देता रहा है। पहले अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों के कारण निवेश करने वाली कंपनियों ने दूरी बना ली।

इसके बाद 2018 में अमेरिका चाबहार पोर्ट परियोजना को प्रतिबंधों से बाहर रखने को राजी हुआ, जिससे भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने में सहायता मिली। लेकिन, फरवरी 2025 में राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस छूट को समाप्त कर दिया, जिससे भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधों का सामना करने का खतरा बढ़ गया।

भारत को सेंट्रल एशिया और रूस-यूरोप तक पहुंच देगा INST कॉरिडोर

12 सितंबर 2000 को भारत, ईरान और रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में आईएनएसटीसी डील पर साइन किए। 7,200 किमी लंबा मल्टी-मोडल नेटवर्क कॉरिडोर समुद्र, रेल और सड़क मार्गों के माध्यम से भारत, ईरान, मध्य एशिया, रूस और यूरोप को जोड़ता है।

इस कॉरिडोर से सामान भेजने पर पारंपरिक मार्गों की तुलना में 40% समय और 30% लागत बचता है। इस कॉरिडोर से ईरान ट्रांजिट हब के रूप में उभरता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ लगातार फेल हो रहा पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से और आगबबूला हो गया है। बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए…
 23 May 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के…
 23 May 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को धार्मिक कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने गुरुवार को एक डच समाचार पत्र डे वोल्क्सक्रांत को दिए इंटरव्यू में कहा…
 23 May 2025
अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार सुबह कोहरे की वजह से एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे की वजह से करीब 15 घरों में आग लग गई। हादसे…
 23 May 2025
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की विदेशी स्टूडेंट्स को एडमिशन देने की योग्यता रद्द कर दी है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार देर…
 23 May 2025
कनाडा ने इंटरनेशनल स्टूडेंट को दिए जाने वाले स्टडी परमिट की संख्या में कटौती की है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्टूडेंट…
 23 May 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर डॉ. मोहम्मद यूनुस इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने…
 22 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
 22 May 2025
भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की बैठक में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बेनकाब कर दिया।अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का…
Advt.